{"_id":"603d9f6586675862a9763a17","slug":"iaf-to-take-part-in-multinational-exercise-desert-flag-with-france-us-in-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में फ्रांस और अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना होगी शामिल, 'डेजर्ट फ्लैग' में दिखेंगे ये विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएई में फ्रांस और अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना होगी शामिल, 'डेजर्ट फ्लैग' में दिखेंगे ये विमान
Tue, 02 Mar 2021 07:43 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:43 AM IST
विज्ञापन
IAF to take part in multinational exercise
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अरब दुनिया के बीच बढ़ते संबंधों के बीच भारतीय वायु सेना के छह Su-30-MKI लड़ाकू विमान बुधवार को यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बहुराष्ट्रीय सैन्य युद्धाभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग' में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि तीन हफ्ते के लिए आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास 'डेजर्ट फ्लैग' में भाग लेने के लिए तीन मार्च को छह भारतीय वायुसेना के एसयू -30-एमकेआई लड़ाकू विमान संयुक्त अरब अमीरात के लिए उड़ान भरेंगे। अमेरिका, फ्रांस और सऊदी अरब समेत 10 देश इस युद्धाभ्यास में शामिल होंगे। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के दो सी-17 भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में भारतीय राफेल जेट विमानों के फ्रांस से भारत आने के रास्ते में यूएई की वायुसेना के विमानों ने हवा में ही ईंधन भरने में सहायता प्रदान किया था। उसके बाद ही भारत इस युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। हाल ही में भारतीय वायुसेना ने जोधपुर में फ्रांस की वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 2021' को अंजाम दिया था। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों के राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
युद्धाभ्यास 'डेजर्ट नाइट 2021' में दोनों देशों के विमानों ने कई जटिल हवाई तकनीकों का प्रदर्शन किया था। इसमें राफेल के अलावा भारतीय वायु सेना के सुखोई और मिराज 2000 युद्धक विमान भी शामिल हुए थे। हाल ही में बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास हुआ था। इसमें आठ पहियों पर चलने वाले अमेरिकी स्ट्राइकर टैंक नजर आए थे। भारत की ओर से टैंक सारथी नजर आया था। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने जमीनी हमलों का भी अभ्यास किया था।
यूएई सहित भारत और अरब दुनिया के बीच संबंधों में तेजी आ रही है। हाल ही में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सऊदी अरब और यूएई का दौरा किया था।