Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   I-PAC case Mamata Banerjee accused of interfering in the investigation Supreme Court hear ED petition

आई-पैक: ममता बनर्जी पर जांच में हस्तक्षेप करने का आरोप, ईडी की याचिका पर आज सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

Mon, 12 Jan 2026 04:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 12 Jan 2026 04:26 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट आज ईडी की याचिका पर सुनवाई कर सकता है। ईडी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर आई-पैक के खिलाफ जांच में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। 

विज्ञापन
I-PAC case Mamata Banerjee accused of interfering in the investigation Supreme Court hear ED petition
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हो सकती है। ईडी ने याचिका में पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जांच में हस्तक्षेप और बाधा डालने का आरोप लगाया है। मामला राजनीतिक परामर्श कंपनी आई-पैक और उसके निदेशक प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापे से जुड़ा है, जो कोयला तस्करी घोटाले की मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन

 
ईडी ने सीएम ममता बनर्जी पर लगाए आरोप
  • ईडी का आरोप है कि छापे के दौरान मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचीं और अहम दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ ले गईं, जिससे जांच प्रभावित हुई।
  • ईडी ने यह भी दावा किया है कि राज्य प्रशासन की ओर से बार-बार सहयोग नहीं किया गया और अधिकारियों पर दबाव डाला गया। इसी आधार पर एजेंसी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर मांग की है कि उसके पक्ष को सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। इससे पहले ईडी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन अदालत में हंगामे के कारण सुनवाई टल गई थी।
  • विज्ञापन
  • टीएमसी ने कहा कि यह कार्रवाई चुनावी रणनीति से जुड़े दस्तावेज हासिल करने के लिए हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed