सुलह के लिए किसी के भी हाथ-पैर जोड़ने को तैयार आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में जारी कलह के बीच सुलह कराने की कोशिशो में लगे वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा कि वह सुलह के लिए किसी के भी हाथ-पैर जोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जहां नाक झुकाना हो झुका लेंगे, खुशामद करना हो तो वो भी कर लेंगे। किसी के हाथ पैर जोड़ने हों तो जोड़ लेंगे।
दो खेमों में बटी सपा में जारी खींचतान पर आजम खान ने कहा,'इस मसले को हल करने के लिए अगर किसी के दर पर कुछ भी करना पड़ेगा कर लूंगा।' आजम खान ने मुलामय सिंह यादव से हुई उनकी बात के संबंध में कहा कि मेरी नेताजी से बात हुई थी, वह बहुत पॉजिटिव और नरम हैं। वो चाहते हैं चीजें हल हों।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के समाधान में लगे आजम खान ने पहले भी दोनों गुटों को बातचीत करने के लिए राजी किया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह से विवाद को सुलझाने के लिए चर्चा की थी।
हालांकि, मुलायम सिंह और अखिलेश के दरमियान हुई बातचीत किसी निष्कर्ष पर पहुंचे बिना ही विफल हो गई। सपा के चुनाव चिन्ह को लेकर भी अब दोनों खेमों की तकरार चुनाव आयोग तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों में ही विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने वाली है, लेकिन सपा में जारी घमासान फिलहाल खत्म होता नजर नहीं आ रहा।
Jahan naak jhukana ho jhuka lenge, khushamad karna ho toh kar lenge, jiske haath per jodne ho jod lenge: Azam Khan,SP on sorting out #SPfeud pic.twitter.com/NDSF62UkHC
— ANI UP (@ANINewsUP) January 3, 2017
'समाजवादी पार्टी के झगड़े से मुसलमान निराश'
समाजवादी पार्टी में मचे दंगल में कुछ दिन पहले संकटमोचक बन कर उभरे आजम खान एक बार फिर सुलह कराने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। मगर पहले ही मुलायम सिंह लखनऊ रवाना हो गए। आजम ने मीडिया से कहा, 'उनकी भी कुछ सीमा है और मैं उस सीमा के अंदर रहकर भी पूरी कोशिश करुंगा।'
आजम ने कहा कि पार्टी में चल रहे इस झगड़े से मुसलमान समुदाय काफी निराश हैं। मुसलमान हमेशा चाहते है कि हम भाजपा को सत्ता में आने से रोके। झगड़े से मायूसी और फिक्रमंदी का समय है, अभी भी कुछ भी हो सकता है। आजम खान का कहना है कि उन्हें इस मामले में एक बार कामयाबी मिली और अगर हालात ने साथ दिया तो फिर इसके लिए कोशिश जरूर करेंग। अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि अब सुलह का कोई रास्ता नहीं बचा है।
अखिलेश और रामगोपाल के निलंबन पर उन्होंने कहा कि किसने सोचा था 24 घंटे में निलंबन वापस होगा। आजम खान ने पीएम मोदी की रैली पर कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य हुए है। आजम खान ने कहा कि अगर इस प्रकार की राजनीति हुई तो यह बहुत बुरा होगा।