फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad Man Announces Reward For Informer Of Hathini Death In Kerala

हथिनी की मौत के बारे में सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम, हैदराबाद के शख्स का एलान

Fri, 05 Jun 2020 05:56 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 05 Jun 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad Man Announces Reward For Informer Of Hathini Death In Kerala
हथिनी - फोटो : Social Media

केरल में गर्भवती हथिनी की मौत से व्यथित हैदराबाद के एक व्यक्ति ने इस अपराध को अंजाम देने वालों के बारे में जानकारी देने पर, अपनी निजी बचत से दो लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की घोषणा करने वाले बी टी श्रीनिवासन ने शुक्रवार को कहा, ‘जब कोई बड़ा अपराध होता है और पुलिस तथा सरकार को कोई सुराग नहीं मिलता तो सामान्य तौर पर वे मुखबिर के लिए इनाम की घोषणा करते हैं। हमें पशुओं के लिए इनाम क्यों नहीं घोषित करना चाहिए? केरल में बड़ी संख्या में हाथियों को मारा जा रहा है।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी इनाम की घोषणा से पशुओं को मारने की कोशिश करने वालों के बीच डर पैदा होना चाहिए। यूनाइटेड फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन्स, ग्रेटर हैदराबाद के महासचिव श्रीनिवासन ने कहा कि केरल में जब भी हाथी की मौत का मामला सामने आता है, तो सोशल मीडिया या अखबारों पर लोग गुस्सा जाहिर करते हैं। लेकिन कुछ दिन बाद इस मुद्दे को भुला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनिवासन ने कहा कि उन्होंने केरल के पशुधन विभाग को दो लाख रुपये सौंपने की योजना बनाई है। जब हथिनी की मौत के दोषियों को पकड़ा जाए और कोई वाकई उनके बारे में सूचना दे तो उसे इनाम दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह केरल सरकार से अनुरोध करना चाहेंगे कि दोषी को सजा दिए जाने के बाद ही सूचना देने वाले को पैसा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed