फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hyderabad girl student died due to loss of balance in hostel

Hyederabad: इमारत की दूसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठकर दोस्तों से बात कर रही थी छात्रा, संतुलन खोने से मौत

Sun, 24 Jul 2022 07:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Jul 2022 07:55 PM IST
सार

छात्रा इमारत की रेलिंग पर बैठकर अपने दोस्तों से बात कर रही थी। तभी अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया और जमीन पर गिर गई। छात्रा को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Hyderabad girl student died due to loss of balance in hostel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हैदराबाद के बीएन रेड्डी नगर में एक इक्कीस वर्षीय छात्रा की संतुलन खोने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, संतुलन खोने से छात्रा महिला छात्रावास की इमारत की दूसरी मंजिल से गिर पड़ी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा की लक्ष्मी दुर्गा महिला छात्रावास की इमारत की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रावास राचाकोंडा पुलिस आयुक्तालय के वनस्थलीपुरमा थाना क्षेत्र के तहत आता है। 
विज्ञापन


दोस्तों से बात करते वक्त खोया संतुलन
पुलिस ने चश्मदीदों के हवाले से जानकारी दी कि छात्रा इमारत की रेलिंग पर बैठकर अपने दोस्तों से बात कर रही थी। तभी अचानक उसने अपना संतुलन खो दिया और जमीन पर गिर गई। छात्रा को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए ट्रांसफर किया गया शव
छात्रा के शव को उस्मानिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। वह रंगारेड्डी जिले के इब्राहिमपट्टनम में श्री दत्ता इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड इयर की छात्रा थी।


हैदराबाद के उप्पल इलाके में रहता परिवार
छात्रा का परिवार हैदराबाद शहर के उप्पल इलाके में रहता है। घर से कॉलेज तक की लंबी दूरी की वजह से लड़की छात्रावास में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed