{"_id":"5784e05d4f1c1b081b13dc7c","slug":"husband-wore-women-dress-to-meet-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से मिलने के लिए औरत के वेश में पहुंचे शख्स की जमकर हुई पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पत्नी से मिलने के लिए औरत के वेश में पहुंचे शख्स की जमकर हुई पिटाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jul 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तामिलनाडु के विलुपुरम जिले में एक शख्स को वेश बदलकर अपनी पत्नी से मिलने के लिए जाना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने किडनैपर समझकर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस शख्स का नाम शेखर है।
शेखर सिंगापूर में मजदुरी करते थे लेकिन कुछ महीनों पहले वे नौकरी छोड़ भारत वापस आ गए। शेखर के इस कदम से उनकी सास नाराज हो गई और अपनी बेटी इंदिरा (शेखर की पत्नी) को शेखर के पास भेजने से इंकार कर दिया। इंदिरा पिछले दो महीने से अपनी मां के साथ मायके में ही रह रही थी।
शेखर का इंदिरा के बिना दिल नहीं लग रहा था और इसीलिए शेखर ने इंदिरा से मिलने के लिए लड़की बनने की तरकीब अपनाई। शनिवार को शेखर ने लड़कियों की तरह सूट-सलवार पहना और अपने चेहरे को दुपट्टे से ढंक अपनी पत्नी से मिलने चले गए और वो इसमें कामयाब भी रहे।

किडनैपर समझकर की पिटाई
अपनी सास के घर से कुछ ही दूरी पर शेखर की इंदिरा से मुलाकात हुई। शेखर और इंदिरा बैठे हुए थे तभी उन्हें देखकर स्थानीय लोगों को शक हो गया। दरअसल शेखर ने अपनी चप्पल नहीं बदली थी। उनकी चप्पल को देखकर लोगों को शक हुआ कि कहीं यह बच्चों को किडनैप करने वाला तो नही है।
उसके बाद लोगो ने शेखर को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में शेखर ने बताया कि वो कोई किडनैपर है बल्कि अपनी पत्नी से मिलने आया है, तब जा कर लोगों को यकीन आया।
दरअसल इस इलाके में कुछ ही दिनों पहले एक बच्चे को किडनैप कर लिया गया था। बाद में शेखर को नजदीकी पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शेखर को दुबारा ऐसी हरकत ना करने की चेतावनी दे जाने दिया।