फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hundred percent assets increase of BJP legislators who are contesting again in Chhattisgarh Election

छत्तीसगढ़: दोबारा चुनाव लड़ रहे भाजपा विधायकों की संपत्ति में 100 फीसदी का इजाफा

Tue, 13 Nov 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hundred percent assets increase of BJP legislators who are contesting again in Chhattisgarh Election
BJP - फोटो : BJP
छत्तीसगढ़ विधानसभा का दोबारा चुनाव लड़ रहे कई विधायकों संपत्ति में पिछले पांच सालों में 100 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इसमें से अधिकतर भाजपा के विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के विधायक ‘फिसड्डी’ साबित हुए हैं और पांच सालों में उनकी कमाई में एक फीसदी से कम की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वहीं दोबारा चुनाव लड़ने वाले विधायकों की औसत संपत्ति में 5 सालों में 13 फीसदी की वृद्धि हुई है।  
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा का दोबारा चुनाव लड़ रहे 69 विधायकों के शपथपत्र के विश्लेषण में उन्होंने पाया कि 2013 में चुनाव लड़ने वाले विधायकों की औसत संपत्ति 10.92 करोड़ थी, जो 2018 में बढ़कर 12.29 करोड़ हो गई।
विज्ञापन


 

कांग्रेस विधायकों की संपत्ति का भी खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में भाजपा के 34 विधायकों की औसत संपत्ति दो करोड़ 47 लाख थी, जो 2018 में बढ़ कर चार करोड़ 95 लाख तक पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा विधायकों की औसत संपत्ति में 100 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कांग्रेस विधायकों की संपत्ति का भी खुलासा की किया गया है। जहां 2013 में 30 कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 21 करोड़ 51 लाख थी, जो 2018 में बढ़ कर 21 करोड़ 68 लाख तक ही पहुंची और पांच सालों के दौरान उनकी संपत्ति में औसतन 16 लाख रुपए (0.78 प्रतिशत) का ही इजाफा हुआ।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भाजपा के बिलासपुर सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे अमर अग्रवाल की संपत्ति 2013 में 2 करोड़ 53 लाख थी, जो 2018 में बढ़ तक 840 फीसदी इजाफे के साथ 23 करोड़ को पार कर गई। अग्रवाल ने अपनी आय का स्रोत तनख्वाह, किराया और ब्याज को बताया है।

 

पत्नियों के नाम पर सम्पत्ति

वहीं कांग्रेस के भूपेश कुमार बघेल की 2013 में औसत संपत्ति 8 करोड़ थी, जो 2018 में बढ़ कर 23 करोड़ पहुंच गई। जबकि भूपेश ने आय का स्रोत कृषि और सेलरी को बताया है। साथ ही पत्नी के नाम व्यवसाय और कृषि से होने वाली आय का स्रोत बताया है। वहीं सबसे कम कमाई कांग्रेस से कोरबा से चुनाव लड़े रहे श्याम लाल कंवर की रही, जिनकी 2013 में कमाई 2 करोड़ 38 हजार थी, जो 2018 में 2 फीसदी की वृद्धि के साथ 2 लाख 42 हजार पर पहुंच गई।

सूची में पांच ऐसे विधायक भी हैं, जिनकी कमाई बढ़ने की जगह घटी है। जिनमें कांग्रेस के चार और भाजपा का एक विधायक है कांग्रेस के रायगढ़ से प्रत्याशी लालजीत सिंह रथिया की 2013 में संपत्ति 63 लाख 94 हजार थी, जो 2018 में 41 प्रतिशत घट कर 37 लाख 49 हजार ही रह गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed