{"_id":"59b66a3b4f1c1bf07f8b5fab","slug":"hrd-minister-prakash-javdekar-assured-children-safety-in-school-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारियों के हवाले हो सकती है स्कूल बसों की निगरानीः जावड़ेकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महिला कर्मचारियों के हवाले हो सकती है स्कूल बसों की निगरानीः जावड़ेकर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को कहा कि सरकार स्कूल बसों में सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती पर विचार कर रही है। उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई जिसके बाद स्कूल तथा बसों में बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर जावड़ेकर ने कहा कि 'हम निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट को जवाब देंगे। हम सभी के साथ बात करके एक बेहतर समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'
वहीं हत्या को लेकर लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। परिजनों सहित दूसरे छात्रों के अभिभावक भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई से जांच होनी चाहिए।
पढ़ें- प्रद्युम्न हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बस ड्राइव का ऑडियो टेप आया सामने
बता दें कि प्रद्युमन ठाकुर गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल का छात्रा था, जिसकी शुक्रवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बाद में स्कूल के बाथरूम से उसका शव मिला था।
आरोप है कि बस कंडक्टर अशोक ने कुकर्म में असफल रहने पर प्रद्युमन को मौत के घाट उतार दिया। दूसरी ओर नोएडा स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में भी अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट से मिले नोटिस पर जावड़ेकर ने कहा कि 'हम निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट को जवाब देंगे। हम सभी के साथ बात करके एक बेहतर समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Will definitely give reply to SC. We will arrive at a better solution by talking to everybody: P Javadekar, Union HRD Minister #Pradyuman pic.twitter.com/ObqbL1FxnW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 11, 2017