{"_id":"5e9466208ebc3e6fa2575ee8","slug":"how-modi-government-get-over-coronavirus-with-the-help-of-technology-what-is-central-government-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने के लिए सरकार किन तकनीकों का कर रही है इस्तेमाल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से लड़ने के लिए सरकार किन तकनीकों का कर रही है इस्तेमाल?
Mon, 13 Apr 2020 06:46 PM IST
Tanuja Yadav
तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली
तनुजा यादव, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चीन के वुहान शहर से कोरोना की शुरुआत हुई और 76 दिन के लॉकडाउन के बाद वहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वुहान से लॉकडाउन खत्म हो गया है लेकिन कोरोना ने बाकी देशों की हालत खराब कर दी है। कोरोना से लड़ने के लिए हर देश की सरकार पर्याप्त कदम उठा रही है ताकि कोरोना को खत्म किया जा सके।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारत में कोरोना ने तेजी से पैर पसारे हैं। लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के बढ़ते मामल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना में 796 नए मामले सामने आए हैं और ये संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर नौ हजार के पार पहुंच गया है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या तीन सौ के पार चली गई है। कोरोना से लड़ने के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए हैं और लगातार प्रयत्न कर रही है।
आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च
केंद्र सरकार ने दो अप्रैल को आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की। इसके लिए लोग खुद के स्वास्थ्य की जानकारी ले सकेंगे और साथ ही अपने आस पास कोरोना मरीजों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। ये ऐप लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। ये ऐप बताएगी कि आपके आस पास कोरोना संक्रमित मरीज है या नहीं। ये ऐप ब्लूटूथ और जीपीएस की मदद से काम करती है।
इस ऐप के जरिए आपका नाम, मोबाइल नंबर, लिंग, पेशा, ट्रैवल हिस्ट्री और आप धु्म्रपान करते हैं या नहीं, ऐसे सवाल किए जाएंगे। इन सवालों के सही जवाब देने के बाद ऐप के जरिए आपके सुरक्षित होने का ब्यौरा दिया जाएगा।
इसके अलावा पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक और गोवा जैसे राज्यों ने ऐसे मोबाइल ऐप शुरू किए हैं जिनके जरिए कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती हैं। साथ ही इन ऐप के जरिए कोरोना संक्रमित मरीजों और होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों की जांच की जा रही है।
सैनिटाइजेशन के लिए ड्रोन का इस्तेमाल
कई राज्य सरकारें ड्रोन के जरिए नजर बनाए हुए हैं। रायपुर, चेन्नई के बाद वाराणसी में कोरोना के खिलाफ जंग के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ड्रोन के जरिए सरकारी अस्पतालों को सैनिटाइज किया जा रहा है। चेन्नई के गरुड़ एयरोस्पेस से ड्रोन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण ड्रोन के जरिए हॉटस्पॉट बनाए गए इलाकों की निगरानी कर रही है। ये ड्रोन 20 किलोमीटर तक के इलाके को कवर कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर कोरोना हेल्प डेस्क
केंद्र सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यानि व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिकंडिंन, यूट्यूब, टेलीग्राम पर कोरोना से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी ताजा जानकारी हासिल की जा सकती है। हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए सवाल पूछने पर तुरंत जवाब मिलता है। 9013151515 इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए कोरोना की ताजा जानकारी मिलेगी।
इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए सरकार सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों के सवालों का जवाब देती है। साथ ही सरकार ने अपने वेबसाइट पर कोरोना से संबंधित जानकारी देने के लिए कई वीडियोज डाली हुई है, जो कोरोना से लड़ने में मदद करेंगी। सरकार की वेबसाइट पर जाकर आप कोरोना को लेकर अपने सुझाव और राय भी दे सकते हैं।