फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hospitals impaneled with Ayushman bharat Scheme to get star rating

आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों को मिलेगी स्टार रेटिंग, सुधरेगी व्यवस्था

Sun, 30 Aug 2020 08:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 30 Aug 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Hospitals impaneled with Ayushman bharat Scheme to get star rating
सांकेतिक तस्वीर

देश में पहली बार आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों को स्टार रेटिंग मिलेगी। यह कदम इन अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर को बेहतर करने के लिए उठाया गया है। यह रेटिंग अस्पतालों को उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सेवाओं के आधार पर दी जाएगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना से संबद्ध अस्पतालों की स्टार रेटिंग के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


एनएचए का कहना है कि इस व्यवस्था से मरीजों को भी सहूलियत होगी और अस्पतालों की स्थिति भी सुधरेगी। इन अस्पतालों को रेटिंग देने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के छह क्षेत्रों को ध्यान में रखा जाएगा। इनमें प्रभाव, समय, सुरक्षा, मरीज केंद्रित, दक्षता और निष्पक्षता को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


एनएचए के संयुक्त निदेशक डॉ, जेएल मीणा ने कहा, 'अस्पतालों की स्टार रेटिंग की जरूरत इसलिए है क्योंकि इससे इन अस्पतालों में पहुंचने वाले लाभार्थियों को उचित  मार्गदर्शन उपलब्ध हो सके। अभी तक आयुष्मान भारत से देशभर के 22,769 अस्पताल संबद्ध हैं। रेटिंग के लिए तय किए गए छह में से हर क्षेत्र में कुछ मानक होंगे जैसे कि एडवांस्ड और सुपर स्पेशलाइज्ड केयर, डिस्चार्ज टाइम, मरीज की संतुष्टि आदि।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस आकलन में 90 फीसदी से ज्यादा स्कोर करने वाले अस्पतालों को फाइव स्टार और 75 से 90 फीसदी के बीच स्कोर करने वाले अस्पतालों को फोर स्टार रेटिंग दी जाएगी। इसी तरह से 50 से 75 फीसदी के बीच स्कोर करने वाले अस्पतालों को थ्री स्टार, 25 से 50 फीसदी के बीच स्कोर करने वालों को टू स्टार और 25 फीसदी से कम स्कोर करने वाले अस्पतालों को सिंगल स्टार रेटिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed