फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HIV test can be compulsory before marriage Goa government can make rule

शादी से पहले अनिवार्य हो सकता है एचआईवी परीक्षण, गोवा सरकार बना रही है योजना

Wed, 10 Jul 2019 12:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jul 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
HIV test can be compulsory before marriage Goa government can make rule

एचआईवी के खतरे से निपटने के लिए गोवा सरकार एक खास कानून लाने की तैयारी कर रही है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि राज्य सरकार शादी के पंजीकरण से पहले युगलों के लिए एचआईवी परीक्षण अनिवार्य करने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन


राणे ने कहा कि, 'गोवा में शादी के पंजीकरण से पहले युगलों के लिए एचआईवी परीक्षण अनिवार्य करने की योजना है।' गोवा विधि विभाग तटीय राज्य में एचआईवी परीक्षण अनिवार्य करने के प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है।

विज्ञापन

राज्य विधानसभा में हो सकता है पेश 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'विधि विभाग द्वारा कानून को मंजूरी मिल जाने पर हम इसे आगामी मानसून सत्र में राज्य विधानसभा में पेश कर सकते हैं।' बता दें कि वर्ष 2006 में तत्कालीन कांग्रेस नीत राज्य सरकार ने भी एक ऐसा ही कानून प्रस्तावित किया था, लेकिन इसे विभिन्न तबकों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत खतरनाक है एचआईवी 

बता दें कि एचआईवी एक ऐसा वायरस है जो एड्स नाम की बीमारी को जन्म दे सकता है। एचआईवी शरीर के इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है। यदि कोई व्यक्ति एचआईवी से संक्रमित हो जाता है तो उसका शरीर संक्रमणों और बीमारियों से नहीं लड़ पाता है। वजन कम होना और किसी भी बीमारी में दवा का असर न होना, गले-मुंह में लगातार छाले रहना और उल्टी व दस्त की समस्या और खुजली एचआईवी के लक्षण हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed