फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   hindu mahasabha activist and 26 Shiva sainik arrested

कैराना जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारी समेत 26 शिव सैनिक गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शामली-कैराना
ब्यूरो/अमर उजाला,शामली-कैराना Updated Mon, 27 Jun 2016 03:29 AM IST
विज्ञापन
hindu mahasabha activist and 26 Shiva sainik arrested

कैराना पलायन प्रकरण पर हिंदू युवा वाहिनी और अखिल भारत हिंदू महासभा के कैराना आने को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस ने शामली के बंतीखेड़ा में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को तो रोक दिया, लेकिन हिंदू महासभा की छह सदस्यीय टीम कैराना पहुंच गई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम तक उन्हें पुलिस लाइन में रखने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


सांसद हुकुम सिंह द्वारा जारी की गई कैराना से 346 हिंदू परिवारों की सूची के मामले में पीड़ितों से बात करने हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मुकेश राणा और संयोजक अंकुर सहित कई लोगों को बंतीखेड़ा के पास पुलिस ने रोक लिया। जहां उसे उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं कैराना में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शगुन पांडेय पूर्वाह्न 11 बजे अलीगढ़ के नौरंगाबाद थाना क्षेत्र से मीडिया प्रभारी अशोक पांडे, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह, डॉ. कैलाश चंद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, गजेंद्र पाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिन शर्मा कार से सीधे कस्बे की टीचर्स कॉलोनी पहुंच गए। वहां पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के कस्बे में आने की सूचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची तथा महासभा के सभी पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने सभी को पुलिस लाइन पहुंचा दिया।

कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि महासभा के गिरफ्तार सभी छह पदाधिकारियों का धारा 151 में चालान किया गया है। शाम को उपजिला मजिस्ट्रेट रामअवतार गुप्ता ने महासभा के सभी पदाधिकारियों को एक-एक लाख के निजी मुचलके के साथ जमानत पर रिहा कर दिया।

कैराना जा रहे 26 शिव सैनिक गिरफ्तार 

hindu mahasabha activist and 26 Shiva sainik arrested

कैराना पलायन प्रकरण को लेकर गरमाई सियासत शांत होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को शिव सैनिकों ने कैराना जाने का ऐलान किया तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार को शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में कैराना जा रहे 26 शिव सैनिकों को पुलिस ने कांठ रोड पर हरथला पुलिस चौकी के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस और शिव सैनिकों के बीच काफी धक्का मुक्की हुई। बाद में गिरफ्तार शिव सैनिकों को पुलिस लाइन ले जाया गया। इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद रिहा कर दिया गया। 

 रविवार सुबह से ही शहर में जगह जगह पुलिस तैनात कर दी गई थी। जबकि एलआईयू भी शिव सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। कांठ रोड और दिल्ली रोड पर पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ तैनात किया गया था। पहले शिव सैनिकों के बुधबाजार में इकट्ठा होने की सूचना मिली। यहां से शिव सैनिक दिल्ली रोड से मेरठ होते हुए कैराना जाने की प्लानिंग कर रहे थे।

लेकिन बाद में उन्होंने कांठ रोड से जाने की योजना बनाई। कांठ रोड पर हरथला पुलिस चौकी के सामने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ तैनात हो गए। करीब दोपहर ढाई बजे शिव सैनिक वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता अपने वाहनों से कांठ रोड पर पहुंचे।

पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। जबकि एक विशेष समुदाय को तवज्जो दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न को नहीं रोका गया था तो वह प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। पुलिस सभी गिरफ्तार शिव सैनिकों को पुलिस लाइन ले गई। इसके बाद सभी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed