हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कोरोना प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी आज करेंगे बैठक, अहम फैसले ले सकते हैं राज्य
कोरोना वायरस के संक्रमण को फिर से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली : केंद्रीय बिल के खिलाफ आज सड़क पर उतरेंगे केजरीवाल, साथ में होगी पूरी कैबिनेट
आम आदमी पार्टी लोकसभा में सोमवार को पेश किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में बुधवार को जंतर-मंतर पर पूरी पार्टी प्रदर्शन करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वाजे प्रकरण : मर्सिडीज कार खोलेगी नए राज, एनआईए ने जांच का दायरा बढ़ाया
एंटीलिया विस्फोटक कार मामले में सचिन वाजे को हिरासत में लेने के बाद एनआईए ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वहीं, सबूतों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। एनआईए की टीम ने मुंबई पुलिस आयुक्तालय स्थित क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट (सीआईयू) दफ्तर में आधी रात में सर्च ऑपरेशन चलाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनक: गाजियाबाद दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी
प्रदूषण के मामले में भारत के लिए गंभीर चिंता की बात है, क्योंकि दुनिया के जिन 30 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की गई है, उनमें 22 शहर केवल भारत के हैं। इनमें गाजियाबाद विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वहीं, विश्व का सबसे प्रदूषित शहर चीन का शिनजियांग है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...