{"_id":"605101408ebc3ee64a355ec4","slug":"sachin-vaje-antilia-case-mercedes-car-to-open-new-secrets-nia-extends-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजे प्रकरण : मर्सिडीज कार खोलेगी नए राज, एनआईए ने जांच का दायरा बढ़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वाजे प्रकरण : मर्सिडीज कार खोलेगी नए राज, एनआईए ने जांच का दायरा बढ़ाया
Wed, 17 Mar 2021 12:34 AM IST
Amit Mandal
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:34 AM IST
सार
- सीआईयू दफ्तर में एनआईए ने रात में चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
Sachin Vaje Mercedes Benz
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटीलिया विस्फोटक कार मामले में सचिन वाजे को हिरासत में लेने के बाद एनआईए ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वहीं, सबूतों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। एनआईए की टीम ने मुंबई पुलिस आयुक्तालय स्थित क्राइम इंटेलिजेंट यूनिट (सीआईयू) दफ्तर में आधी रात में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, एनआईए को एक मर्सिडीज 4 मैटिक कार मिली है जिससे कई राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस आयुक्तालय स्थित सीआईयू दफ्तर से एनआईए ने लैपटॉप, आईपैड और सचिन वाजे का मोबाइल फोन आदि जब्त किया है। वाजे के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी जांच की रिपोर्ट का कभी रिकॉर्ड में नहीं रखते थे। फिर भी एनआईए जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खंगालने की पूरी कोशिश करेगी। इस बीच एनआईए के दफ्तर में एक मर्सिडीज कार दिखी है। एनआईए के करीब पांच अधिकारियों ने शाम को इस कार का बारीकी से मुआयना किया और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। इस लग्जरी कार से कुछ कपड़े बरामद किए गए हैं। कहा जा रहा है कि सचिन वाजे इस मर्सिडीज से चलते थे। एनआईए ने एक वीडियो के आधार पर यह लग्जरी कार छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से मिली मिली है। लेकिन यह किसकी गाड़ी है। एनआईए ने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। इसलिए मर्सिडीज का रहस्य बरकरार है। लेकिन माना जा रहा है कि इससे मनसुख हिरण की हत्या सहित साजिश के कई राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
चोरी नहीं हुई थी विस्फोटक से लगी स्कॉर्पियो कार
एनआईए सूत्रों के अनुसार जिलेटिन की छड़ें लदी जो स्कॉर्पियो कार एंटीलिया के पास खड़ी पाई गई थी वह कभी चोरी नहीं हुई थी। बल्कि वह सचिन वाजे के ठाणे स्थित साकेत सोसायटी की पार्किंग में ही खड़ी थी। एनआईए को एक चिट्ठी मिली है जिससे यह खुलासा हुआ है। यह चिट्ठी 27 फरवरी को सीआईयू के एपीआई रियाज काजी ने लिखी थी, जिसमें सोसायटी के सचिव से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर मांगा गया था।
विज्ञापन
वाजे को जितना बचाएगी शिवसेना उतना बढ़ेगा शक : भाजपा
इधर, वाजे प्रकरण में विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार शिवसेना पर हमलावर है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि शिवसेना जितना जितना सचिन वाजे को बचाव करेगी उतना ही सरकार की मंशा पर सवाल उठेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार के सहयोगी दलों के नेताओं की बैठकों का सिलसिला चल रहा है उससे संकेत मिलता है कि इस प्रकरण में कुछ वरिष्ठ अधिकारी और नेता भी शामिल हैं।