फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी एक राष्ट्रपति की हत्या की: रहस्य बनी रही वो महिला, कभी नहीं लगा कातिल का पता

Wed, 17 Mar 2021 06:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 17 Mar 2021 06:21 AM IST
विज्ञापन
mysterious story of us president john f kennedy murder
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के इतिहास में ऐसे कई राष्ट्रपति हुए, जिन्होंने अपना कार्यकाल नहीं पूरा कर पाया। इनमें से कुछ ऐसे भी थे, जिनकी हत्या कर दी गई। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अमेरिका के एक ऐसे राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी हत्या तो हुई, लेकिन उस हत्या के रहस्य की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है।

mysterious story of us president john f kennedy murder
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हम जिस राष्ट्रपति की बात कर रहे हैं उनका नाम है जॉन एफ. कैनेडी। अमेरिका के टेक्सास राज्य में 22 नवंबर 1963 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए हैं, लेकिन आखिर उनकी हत्या के पीछे का कारण क्या था, यह आज तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

mysterious story of us president john f kennedy murder
जॉन एफ. कैनेडी - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन एफ. कैनेडी की हत्या को लेकर ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था। एफबीआई, वॉरेन कमीशन और हाउस सिलेक्ट कमेटी ऑन असैसिनेशन ने आधिकारिक तौर पर यह निष्कर्ष भी पेश किया था कि ऑस्वाल्ड ही हत्यारा था, लेकिन उसपर मुकदमा चलाया जाता इससे पहले ही आरोप लगने के दो दिन बाद जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
mysterious story of us president john f kennedy murder
फिदेल कास्त्रो - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कुछ लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैनेडी की हत्या का तार क्यूबा से जुड़ा हुआ था। ली हार्वी ऑस्वाल्ड ने क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो को खुश करने के लिए उनकी हत्या की थी, जबकि कुछ अन्य लोग मानते हैं कि रूस की खुफिया एजेंसी ने कैनेडी की हत्या करवाई थी।

विज्ञापन
mysterious story of us president john f kennedy murder
'द बबुश्का लेडी' - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन एफ कैनेडी की हत्या के समय एक महिला भी वहां दिखी थी, जिसे 'द द बबुश्का लेडी' के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जब कैनेडी को गोली लगी, उस वक्त उस महिला के हाथ में कैमरे की तरह दिखने वाला पिस्तौल था। हालांकि, उस महिला की कभी पहचान नहीं हो पाई और ना ही यह पता चल पाया कि उसके हाथ में कैमरा था या पिस्तौल। ऐसे में कैनेडी की हत्या की गुत्थी और भी उलझ गई कि उनकी हत्या किसी एक ने की थी या उसके साथ कोई और भी था। अब जो भी हो, लेकिन वो महिला भी अब तक रहस्य ही बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed