फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindi Diwas: You will be proud to read this news, it is a good change

हिंदी दिवस: इस खबर को पढ़कर आपको गर्व होगा, ये हुआ है अच्छा बदलाव

Fri, 14 Sep 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas: You will be proud to read this news, it is a good change

हिंदी दिवस पर हम आपको हिंदी से जुड़ी वो अच्छी खबर बताते हैं जिसे जानकर आपको गर्व होगा..। सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व को समेट हिंदी अब विश्व में लगातार अपना फैलाव कर रही है। देश-विदेश में इसे जानने-समझने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। विश्व में हिंदी भाषी करीब 70 करोड़ लोग हैं। ये तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इंटरनेट के इस युग ने हिंदी को वैश्विक धाक जमाने में नया आसमान मुहैया कराया है। 

विज्ञापन


विश्व में धाक जमा रही है हिंदी, इंटरनेट पर भी हिंदी का बोल-बाला

हिंदी जानने, समझने और बोलने वालों की बढ़ती संख्या के चलते अब विश्व भर की वेबसाइट हिंदी को भी तवज्जो दे रही हैं। ईमेल, ईकॉमर्स, ईबुक, इंटरनेट, एसएमएस एवं वेब जगत में हिंदी को बड़ी सहजता से पाया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आइबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां काफी व्यापक बाजार और भारी मुनाफे को देखते हुए हिंदी इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही हैं।
विज्ञापन


एसबीआई के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, अब सेविंग अकाउंट पर मिलेगी खास सुविधा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा की सौगात दी है। ये सुविधा सेविंग बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए है। दरअसल बैंक ने जमा रकम से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट में नॉन-होम ब्रांच के जरिए कैश डिपॉजिट पर मैक्सिमम लिमिट को हटा लिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब एसबीआई के पर्सनल सेविंग्स अकाउंट होल्डर नॉन-होम ब्रांच के जरिए अकाउंट में जितना चाहे नकदी जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन यात्रियों को राहत देने की तैयारी, रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर में बदलाव के दिए संकेत

रेलवे में फ्लेक्सी फेयर भले ही पूरी तरह से खत्म नहीं हो, लेकिन कुछ बदलाव कर ट्रेन यात्रियों को राहत देने की तैयारी में रेलवे है। कुछ ट्रेनों में अस्थायी रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद भी की जा सकती है। प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही राहत की खबर मिलने वाली है। रेलवे फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करेगा। पूरी तरह से तो फ्लेक्सी फेयर खत्म नहीं किया जाएगा, लेकिन जिस रूट पर यात्रियों का टोटा रहता है उस रूट पर फ्लैक्सी को खत्म किया जाएगा।  


महोबा के एक दंपत्ति का सराहनीय कदम, लड़कियों को सीखा रहे आत्मरक्षा के गुर

अगली अच्छी खबर लड़कियों की सुरक्षा से जुड़ी है। लड़कियों की सुरक्षा के लिए एक दंपत्ति के उठे गए कदम की है। महोबा के एक दंपत्ति शहर के बच्चों को खासकर लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर रहने का हुनर और कराटे की ट्रेनिंग दे रहे हैं। जहां सुबह से ही दर्जनों लड़कियां सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेने के लिए इकठ्ठा हो जाती हैं। यहां रहने वाले दंपत्ति पवन और प्रियांशी आर्य इन लड़कियों को जूडो कराटे सिखाकर आत्मरक्षा के गुर देते हैं। इतना ही नहीं बच्चों को कराटे की तैयारी कराकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता दिला महोबा का नाम भी रोशन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed