फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himanta biswa sarma slam congress for not going ram mandir pran pratishtha says they love babur

Himanta Biswa Sarma: 'वे भगवान राम से नहीं, बाबर से प्यार करते हैं', कांग्रेस पर फिर बरसे असम सीएम

Sat, 13 Jan 2024 03:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Jan 2024 03:54 PM IST
सार

असम सीएम ने कहा 'जिनकी भगवान राम में आस्था है, उन्हें ही कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जाना चाहिए। भगवान राम और बाबर में गांधी परिवार पहले बाबर को ही प्रणाम करेगा।'

विज्ञापन
himanta biswa sarma slam congress for not going ram mandir pran pratishtha says they love babur
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के जाने से इनकार के बाद पार्टी आलोचकों के निशाने पर है। अब असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर इसे लेकर तगड़ा निशाना साधा है। असम सीएम ने कहा कि 'वे बाबर से प्यार करते हैं ना कि भगवान राम से। ऐसे में उन्हें निमंत्रण देने का फैसला ही गलत था। जिनकी भगवान राम में आस्था है, उन्हें ही कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया जाना चाहिए। भगवान राम और बाबर में गांधी परिवार पहले बाबर को ही प्रणाम करेगा।'
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने से कर दिया था इनकार
बीते दिनों कांग्रेस ने आधिकारिक बयान जारी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं शामिल होने की जानकारी दी थी। राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण भेजा गया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाकर कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को ईडी के समन पर ये बोले
हिमंता बिस्व सरमा से जब ईडी द्वारा दिल्ली सीएम केजरीवाल को चौथी बार समन भेजने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'अगर आपको चौथी बार समन भेजा जा रहा है और आप नहीं जा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप अल्पकालिक तौर पर नहीं बल्कि स्थायी तौर पर जाना चाहते हैं।' ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली सीएम को यह समन भेजा है। इससे पहले ईडी केजरीवाल को 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को भी समन भेज चुकी है, लेकिन किसी ना किसी कारण से केजरीवाल अभी तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। आप का आरोप है कि ईडी केजरीवाल को समन के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है। आप ने ईडी से अपने सवाल लिखकर देने की मांग की है। 


कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 'असम में उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दो जगह रात्रि विश्राम की इजाजत नहीं दी गई। कांग्रेस के इस आरोप पर हिमंता बिस्व सरमा ने कहा हमने सभी जरूरी इजाजत दी है। इसमें कोई समस्या नहीं है। हमें विपक्षी गठबंधन की बैठक से कोई समस्या नहीं है। वह सीटों का बंटवारा करते हैं या नहीं, यह उन पर है। हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed