फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Election 2022: Chief Minister Jai Ram Thakur property details

Himachal Election 2022: पांच साल में 91 फीसदी बढ़ी CM की संपत्ति, 15 साल पहले 32 लाख थी, अब छह करोड़ से ज्यादा

Wed, 19 Oct 2022 09:00 PM IST
Jaidev Singh जयदेव सिंह
Updated Wed, 19 Oct 2022 09:00 PM IST
सार

Himachal Election 2022: मुख्यमंत्री के पास कुल 6.28 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 1987 में राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी से स्नातक किया है। मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाले वेतन, किराया, ब्याज से होने वाली कमाई और किसानी को जयराम ठाकुर ने आय का जरिया बताया है। 

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Chief Minister Jai Ram Thakur property details
जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सिराज सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट से वह मौजूदा विधायक भी हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने चेतराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। 2017 में भी जयराम के खिलाफ चेतराम ही कांग्रेस उम्मीदवार थे। तब उन्हें 11 हजार से ज्यादा वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

नामांकन दाखिल करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपना चुनावी हलफनामा भी दिया है। इसके मुताबिक मुख्यमंत्री के पास कुल 6.28 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2017 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने 3.27 की कुल संपत्ति बताई थी। मुख्यमंत्री पर कोई आपराधिक मामला नहीं दर्ज है। उन्होंने 1987 में राजकीय डिग्री कॉलेज मंडी से स्नातक किया है।

विज्ञापन

बच्चे भी हैं लखपति
मुख्यमंत्री के पास एक इनोवा कार है। तीन सोने की अंगूठी और एक सोने की चेन जिनका बाजार मूल्य 3.1 लाख रुपये है। उनकी पत्नी के पास 17 लाख सोना तो दोनों बच्चों को 5.7 लाख-5.7 लाख का सोना है। मुख्यमंत्री के पास कुल 3,96,47,718 रुपये की चल संपत्ति है। इनमें जयराम ठाकुर के नाम पर 1,79,48,614 रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर 1,28,05,747 रुपये, एक बच्चे के नाम पर 44,34,112 रुपये की तो दूसरे के नाम पर 44,59,245 रुपये की चल संपत्ति है। 

Himachal Election 2022: Chief Minister Jai Ram Thakur property details
जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मंडी और शिमला में घर, मंडी में खेत भी
मंडी में खेती की जमीन, मंडी में ही सात बिस्वा में बना एक घर भी जयराम ठाकुर के नाम पर है। मुख्यमंत्री ने अपने घर का मौजूदा बाजार मूल्य 65 लाख रुपये बताया है। शिमला में भी एक घर जो  मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी दोनों के नाम पर है। मुख्यमंत्री के नाम पर कुल 1,79,50,000 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के नाम पर 52,50,000 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर 26,88,280 रुपये का कर्ज भी है। 

विज्ञापन

पत्नी डॉक्टर, खुद  किसान हैं मुख्यमंत्री
चुनाव हलफनामे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को किसान बताया है। मुख्यमंत्री के तौर पर मिलने वाले वेतन, किराया, ब्याज से होने वाली कमाई और किसानी को जयराम ठाकुर ने आय का जरिया बताया है। मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर हैं। उनकी बेटी भी एमबीबीएस हैं। पत्नी की आय वेतन, किराये और ब्याज से होती है। वहीं, मुख्यमंत्री की बेटी को ब्याज से कमाई होती है। 

Himachal Election 2022: Chief Minister Jai Ram Thakur property details
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

15 साल में ऐसे बढ़ी जयराम ठाकुर की संपत्ति
2007 के विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर चचिओट से विधायक बने थे। उस चुनाव में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 32.71 लाख रुपये बताई थी। 2012 में ठाकुर करोड़पति हो गए थे। तब उनकी सपंत्ति बढ़कर 1,41,90,820 रुपये हो गई थी। 2013 में उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ा। इस चुनाव में दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 1,58,00,805 रुपये बताई थी।
2017 के विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर की संपत्ति 3,27,99,144 रुपये हो गई। इस बार के चुनावी हलफनामे में इसमें 91 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। ये बढ़कर 6,28,47,718 रुपये हो गई है। बीते, 15 साल में देखें तो जयराम ठाकुर की संपत्ति में 19 गुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed