फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High-Profile Honey-Trap Racket Busted in Bhopal Indore Was Operated by Owner of Local NGO

अश्लील वीडियो का जाल, पैसे मांगे तो बिगड़ा खेल

Fri, 20 Sep 2019 09:08 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
High-Profile Honey-Trap Racket Busted in Bhopal Indore Was Operated by Owner of Local NGO
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

एक तरफ उत्तर प्रदेश सुर्खियों में है जहां भारतीय जनता पार्टी के एक पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अनाचार का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। कुछ हद तक ऐसी ही एक खबर से मध्यप्रदेश में भी भूचाल सा आया हुआ है। मध्यप्रदेश का मामला इसलिए भी गरम है, क्योंकि इसमें घटना के तार प्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर से जुड़े हुए हैं। हालांकि मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की घटना में एक समानता भी है। दोनों में ही ब्लैकमेलिंग और रकम उगाही कॉमन फैक्टर है।

विज्ञापन


आइए पहले भोपाल-इंदौर के मामले को तफ्सील से समझते हैं। यहां नेताओं और अफसरों को अश्लील वीडियो के जरिए फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले का खुलासा हुआ है। इस काम को एक गिरोह बनाकर अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने 19 सितंबर को गिरोह की पांच महिलाओं व एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब ये महिलाएं इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह को एक छात्रा के साथ बनाए गए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तीन करोड़ रुपये की मांग कर रही थीं।

विज्ञापन

ये है ब्लैकमेलर गिरोह

  • आरती दयाल
  • श्वेता विजय जैन
  • श्वेता स्वप्निल जैन
  • बरखा भटनागर सोनी
  • मोनिका यादव

दोस्ती से शुरू हुआ खेल

इंदौर नगर निगम के इंजीनियर को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया गया। उससे पैसों की मांग की गई। तीन बार रकम चुकाई भी गई। लेकिन गिरोह की मांग खत्म नहीं होती देख इंजीनियर हरभजन सिंह ने पुलिस का सहारा लिया और यहां से इस खेल का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो पता चला कि इसके तार भोपाल में भी थे। भोपाल में आरती नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि इस खेल में भोपाल की तीन और महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक करके कड़ी जुड़ती गई

पुलिस ने भोपाल से 39 वर्षीय श्वेता जैन, उसके पति स्वप्निल जैन और बरखा सोनी को गिरफ्तार किया। सभी ने कबूल किया कि वे इंजीनियर को वीडियो के नाम पर धमकाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो, मोबाइल फोन, आठ से ज्यादा सिम कार्ड और 14 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर वीडियो नेताओं और अफसरों के हैं, जिन्हें ये महिलाएं प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहीं थीं।

Trending Videos

ऐसा ही हाल चिन्मयानंद प्रकरण का भी

High-Profile Honey-Trap Racket Busted in Bhopal Indore Was Operated by Owner of Local NGO
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI

छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने की बात छात्रा के दोस्त संजय ने कबूल कर ली है। मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख नवीन अरोड़ा ने बताया कि चिन्मयानंद से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में बयानों और साक्ष्यों के आधार पर संजय सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संजय को रंगदारी मांगे जाने की स्वीकारोक्ति वाला वीडियो और होटल में खाना खाने का वीडियो दिखाया गया तो संजय आदि ने इसे स्वीकार कर लिया। मामले में नाम उजागर होने पर थाना तिलहर के गांव बंथरा निवासी संजय सिंह, गाजियाबाद के 301 रिजेंट ब्लॉक सुपरटेक स्टेट सेक्टर-9 कौशांबी निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू व मिस-ए (पीड़ित छात्रा) के खिलाफ धारा 385, 506, 201, 35 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए संजय, सचिन, विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि चौक कोतवाली पुलिस ने 27 अगस्त को चिन्मयानंद के खिलाफ छात्रा के पिता की ओर से अपहरण और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की थी। चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले की रिपोर्ट उनके वकील ओम सिंह की ओर से 25 अगस्त को दर्ज करवाई गई थी। इन्हीं दोनों मामलों की विवेचना एसआईटी कर रही है।

एसआईटी ने इस तरह जुटाए साक्ष्य

एसआईटी ने संबंधित लोगों के बयान लेने के साथ ही कॉलेज के हॉस्टल, घटना स्थल, एसएस लॉ कॉलेज, छात्रा के घर आदि का निरीक्षण किया और विभिन्न संस्थानों, बैंकों से संबंधित जानकारियां लीं। दोनों घटनाओं में शामिल लोगों की लोकेशन, मौजूदगी, मोबाइल कॉल डिटेल, वाहनों की आवाजाही, टोल टैक्स बैरियर से जानकारी, रुकने के स्थानों से साक्ष्य और मोबाइल कंपनियों का डाटा, कॉलेज व बैंक के अभिलेख व अन्य जानकारियां कर संबंधितों पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed