फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Court stays on political programs at the Hyderabad University

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Wed, 13 Apr 2016 04:51 AM IST
एजेंसी / हैदराबाद
एजेंसी / हैदराबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
High Court stays on political programs at the Hyderabad University

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हैदराबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया है कि हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में कोई भी राजनीतिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के जस्टिस ए रामा लिंगस्वर राव ने अपने अंतरिम आदेश में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और साइबराबाद पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी या उसके सहयोगी को यूनिवर्सिटी परिसर में बैठक करने और न ही किसी को माहौल बिगाड़ने वाले भड़काऊ भाषण देने की इजाजत दी जाय।
विज्ञापन


दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद से हैदराबाद यूनिवर्सिटी सुर्खियों में रही है। यह आदेश प्रोफेसर जी विनोद कुमार द्वारा दायर की गई याचिका पर दिया गया है। याचिका में प्रोफेसर ने शिकायत की थी कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी का प्रशासन परिसर के शांतिपूर्ण शैक्षिक माहौल बनाए रखने में विफल रहा है। राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने निहित स्वार्थों की खातिर यहां बार-बार दौरे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed