फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Here Know why American president Donald Trump visit Ahmedabad Gujrat

जानिए! आखिर क्यों राष्ट्रपति ट्रंप जा रहे हैं गुजरात के अहमदाबाद....पीएम ने क्यों बुलाया?

Wed, 19 Feb 2020 11:00 PM IST
Abhishek Singh शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 19 Feb 2020 11:00 PM IST
सार

  • नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं ट्रंप
  • ट्रंप के दौरे से पहले मोटेरा स्टेडियम बनकर तैयार
  • गुजरात से है प्रधानमंत्री का गहरा नाता

विज्ञापन
Here Know why American president Donald Trump visit Ahmedabad Gujrat
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप अपनी भारत यात्रा गुजरात के शहर अहमदाबाद से ही क्यों शुरू कर रहे हैं? प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस या किसी अन्य शहर से क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के पास इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं है। दूसरा सवाल कि राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद अहमदाबाद आने के लिए चुना या फिर भारत ने इस शहर का प्रस्ताव दिया।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। बताते हैं अहमदाबाद आने का न्यौता भी भारत ने और प्रधानमंत्री ने दिया है। कूटनीतिक जानकार का कहना है कि इस तरह के दौरे में आमंत्रित करने वाला देश तय करता है कि उसे किस शहर में बुलाना है और प्रस्ताव भी रखता है।
विज्ञापन


भारत ने अहमदाबाद आने का न्यौता क्यों दिया....गुजरात का स्वाभिमान

सूत्र बताते हैं कि अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम बनकर तैयार हुआ है। नया और दुनिया का बड़ा स्टेडियम है। वहां लाखों लोगों की भीड़ आ सकती है और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध संसाधन के कारण किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। वहां अमेरिका के राष्ट्रपति के काफिले, हवाई जहाज आदि के उतरने में सुविधा रहेगी। एयरपोर्ट से शहर तक और मोटेरा स्टेडियम तक चौड़ी सड़के हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तपोस्थली साबरमती आश्रम भी है। इसलिए राष्ट्रपति पहले अहमदाबाद के लिए आमंत्रित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र बनारस को लेकर भी संवेदनशील रहते हैं। पिछले साल कुंभ के आयोजन में भी बनारस के महत्व को बढ़ाया था। प्रवासी भारतीय दिवस-2019 बनारस में ही हुआ था और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गंगा आरती में ले गए थे।  

गुजरात से है प्रधानमंत्री का गहरा नाता.....वाइब्रैंट गुजरात

गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृहराज्य है। मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री ने गुजरात के विकास को नई ऊंचाई दी थी। उन्होंने वाइब्रैंट गुजरात जैसे समारोह का आयोजन करके निवेश को प्रोत्साहन दिया था।

बताते हैं गुजरात का स्वाभिमान प्रधानमंत्री की आत्मा में बसता है। इसलिए वह गुजरात और खासकर अहमदाबाद को हर बड़ा सम्मान देने से नहीं चूकते। इसी कड़ी में चीन के राष्ट्रपति शी जिपिंग ने भी अपने यात्रा की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से ही की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के लोगों में गुजरात के आत्म सम्मान का यह एहसास भी लगातार कराते रहने के पक्षधर हैं।


राष्ट्रपति ट्रंप के फायदे की बात

अहमदाबाद आना जितना गुजरात के स्वाभिमान को ऊंचा करता है, उतना ही राष्ट्रपति ट्रंप को भी इससे फायदा है। ट्रंप को रोमांच भरा अनुभव मिलेगा और दूसरी बार राष्ट्रपति बनने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री की देखरेख में अहमदाबाद में नमस्ते राष्ट्रपति ट्रंप कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार हुई है। इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के सम्मिलित होने का अनुमान है। राष्ट्रपति ट्रंप ने शायद ही इतने लोगों की संख्या वाले कार्यक्रम को संबोधित किया हो। वह हिंदुस्तान की संस्कृति के रंग में।

राष्ट्रपति ट्रंप खुद कह रहे हैं कि वह इससे रोमांचित हैं। ट्रंप को राजनीतिक फायदा भी होगा। नवंबर में  अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव होगा। हाऊडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अबकी बार फिर ट्रंप सरकार का नारा दे आए हैं। बड़ी संख्या में गुजरात और महाराष्ट्र के लोग अमेरिका में रहते हैं। गुजरात के लोग अमेरिका में मतदाता है। समझा जा रहा है कि इसका सियासी लाभ भी राष्ट्रपति ट्रंप को मिलना तय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed