फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain warning in 17 states in the next three to four days

दिल्ली-एनसीआर समेत 17 राज्यों में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 09 Jul 2019 05:54 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 09 Jul 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain warning in 17 states in the next three to four days

महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में जबर्दस्त बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में सोमवार को जबरदस्त बारिश से कई इलाकों में जाम लग गया। विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

विज्ञापन


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह से छह घंटे में 122 मिमी बारिश हुई। इसके कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि बारिश से कम दृश्यता के कारण रनवे को सुबह 9:12 बजे से 20 मिनट तक बंद रखना पड़ा। इससे 11 उड़ानें रद्द हो गईं और तीन का रूट परिवर्तित करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मुंबई में फिर से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार अगले 3-4 दिनों में उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अरब सागर में तेज हवा के कारण कर्नाटक के तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। नासिक में पिछले 24 घंटे में 17 सेमी से ज्यादा बारिश हुई। गोदावरी नदी के किनारे से 250 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। वलसाड में भी बाढ़ की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब तक 20 राज्यों में सामान्य से कम बारिश

अब तक 20 राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है। एक जून से 7 जुलाई तक देश में 179 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 225.4 मिमी होनी चाहिए थी। कृषि मंत्रालय के अनुसार जून और जुलाई के पहले हफ्ते में मानसूनी बारिश कम होने से खरीफ की फसल प्रभावित हुई है। देश में अब तक 27 फीसदी खरीफ फसलों का रकबा घटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed