{"_id":"621ea538991768602c168d12","slug":"hearing-on-nawab-malik-petition-in-bombay-high-court-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लॉन्ड्रिंग मामला: नवाब मलिक की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: नवाब मलिक की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई आज
Wed, 02 Mar 2022 04:30 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Mar 2022 04:30 AM IST
सार
बुधवार को जस्टिस एस बी शुक्रे और जस्टिस जी एन सानप की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
नवाब मलिक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक का केस खारिज करने की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्त से बाहर आने के लिए मलिक ने हाईकोर्ट में याचिका दी थी।
विज्ञापन
याचिका में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए जल्द से जल्द रिहाई की मांग की थी। मंगलवार को अदालत को सूचित किया गया कि आपराधिक याचिकाओं पर सुनवाई के लिए नामित जस्टिस पीबी वराले और जस्टिस एसपी तावड़े की नियमित पीठ इस सप्ताह उपलब्ध नहीं होगी। इसलिए बुधवार को जस्टिस एस बी शुक्रे और जस्टिस जी एन सानप की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
फिलहाल, मलिक 3 मार्च तक ईडी की कस्टडी में हैं। इस बीच अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कनेक्शन मामले में अब नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक पर भी ईडी का शिकंजा कसने जा रहा है। ईडी ने फराज मलिक को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बता दें कि नवाब मलिक पर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता के आरोप लगे हैं। मलिक पर आरोप है कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंधित जमीन डील से जुड़े रहे है। ईडी अंडरवर्ल्ड से संबंधित मामले की जांच कर रहा है और हाल ही में अंडरवर्ल्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। कुछ हफ्ते पहले ईडी ने दाऊद के भाई इकबाल कासकर को पकड़ लिया था।