{"_id":"636ee4a477cab8625d31f862","slug":"hearing-in-supreme-court-on-mob-killing-of-sadhus-in-palghar-on-15-november-read-big-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Big News: पालघर में साधुओं की भीड़ हत्या पर सुप्रीम सुनवाई 15 को, असम में विस्फोटक जब्त, पढ़ें अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Big News: पालघर में साधुओं की भीड़ हत्या पर सुप्रीम सुनवाई 15 को, असम में विस्फोटक जब्त, पढ़ें अहम खबरें
Sat, 12 Nov 2022 05:41 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:41 AM IST
सार
वकील ने जनहित याचिका को 15 नवंबर को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। जिस पर सीजेआई ने सहमति जताते हुए कहा कि हम 15 नवंबर को इसे सुनेंगे।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : Social Media
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट अप्रैल 2020 में पालघर जिले में यूपी के तीन साधुओं की कथित रूप से लिंचिंग की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर 15 नवंबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट को बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच के लिए राजी है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ के समक्ष जनहित याचिका का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
पीठ को बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार तैयार है और अब इस मामले में कुछ अधिक शेष नहीं रहता। वकील ने जनहित याचिका को 15 नवंबर को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। जिस पर सीजेआई ने सहमति जताते हुए कहा कि हम 15 नवंबर को इसे सुनेंगे। इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने अपना रुख बदलते हुए सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह दो साधुओं समेत तीन लोगों की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या करने की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
दिल्ली-केंद्र विवाद में अब और हलफनामा नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और केंद्र के बीच राजनीतिक विवाद में पड़ने से इन्कार करते हुए स्पष्ट कहा कि हम सिर्फ राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण से जुड़े सांविधानिक मुद्दे का निपटारा करेंगे। राजनीतिक संघर्ष को कोर्ट में लाना गैरजरूरी है।
विज्ञापन
शीर्ष अदालत ने इस टिप्पणी के साथ शुक्रवार को केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर चल रहे झगड़े में कोई और हलफनामा दायर करने पर रोक लगा दी। केंद्र सरकार ने आखिरी समय पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के हलफनामे पर आपत्ति जताई है। केंद्र ने हलफनामे के कोर्ट में आने से पहले मीडिया में लीक होने पर आप सरकार को दोषी ठहराया।
असम में विस्फोटक जब्त, महिला गिरफ्तार
असम पुलिस ने चराईदेव जिले के सोनारी कस्बे में विस्फोटकों के साथ नगालैंड की एक महिला भेरी मिजो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से विस्फोटकों से भरे सात कार्टन जब्त किए हैं। असम के सोनारी में पुलिस ने नामतोला चेक गेट पर नियमित जांच के दौरान एक ऑटो-रिक्शा से विस्फोटक बरामद किया था। ऑटो-रिक्शा के चालक की पहचान एडम टोटी के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। नामतोला असम के चराईदेव जिले का आखिरी कस्बा है, यहां से नगालैंड में प्रवेश करते हैं।
घग्गर बेसिन में बाढ़ पर पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव तलब
अदालत के विशिष्ट निर्देशों के बावजूद घग्गर बेसिन में बाढ़ की समस्या से निपटने में नाकाम रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा की खिंचाई करते हुए दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया है। जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा है, ‘पंजाब और हरियाणा राज्य को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का कोई सम्मान नहीं है।’ यह कहते हुए पीठ ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 15 नवंबर, 2022 को उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
शीर्ष अदालत ने दोनों राज्यों को यह भी निर्देश दिया कि वे घग्गर बेसिन की बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए गंभीर हों, क्योंकि यह हर साल 25 से अधिक गांवों को प्रभावित करता है। अगस्त, 2022 के महीने में पारित एक आदेश में न्यायालय ने राज्यों को केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन पुणे की अंतिम मॉडल अध्ययन रिपोर्ट में की गई सिफारिशों पर समयबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया था।
आतंकी फंडिंग पर रोक लगाने को अंतरराष्ट्रीय बैठक अगले सप्ताह
आतंकी गतिविधियों के लिए होने वाली फंडिंग से निपटने और उसके वैध, अवैध स्रोतों पर रोक लगाने के तौर-तरीकों को समझने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 18-19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसमें कई देशों के आंतरिक सुरक्षा मामलों से जुड़े मंत्री भाग लेंगे।
गृह मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।सम्मेलन में आतंकवाद और आतंकी फंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले वैश्विक तौर-तरीकों, आतंकी फंडिंग से निपटने में आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आतंकियों के वित्तीय स्रोतों को नष्ट करने वाले बल (एफएटीएफ) के मानकों को प्रभावी ढंग से लागू करने और आतंकवादी समूहों एवं आतंकवादियों पर सूची बनाने पर विचार किया जाएगा।
फॉक्सकॉन दो साल में 53,000 भर्तियां करेगी
एपल की आपूर्तिकर्ता फॉक्सकॉन भारत में दो साल में कर्मचारियों की संख्या चार गुना कर सकती है। दो सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने इसे उत्पादन समायोजन का हिस्सा बताया है, क्योंकि कंपनी को चीन में व्यवधानों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कंपनी दो साल में और 53,000 भर्तियां कर दक्षिणी भारत में अपने संयंत्र में कर्मचारियों की संख्या को 70,000 तक करने की योजना बना रही है।
विदेशी मुद्रा भंडार 1.09 अरब डॉलर घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.09 अरब डॉलर कम होकर 529.9 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति 12 करोड़ डॉलर घटकर 470.72 अरब डॉलर रह गई। स्वर्ण भंडार 70.5 करोड़ डॉलर घटा है। एजेंसी
इमामी की शुद्ध बिक्री में 4 फीसदी इजाफा
इमामी लिमिटेड की शुद्ध बिक्री 2022-23 की सितंबर तिमाही में 4 फीसदी बढ़कर 807 करोड़ रुपये पहुंच गई। पिछले तीन साल से उसकी बिक्री सालाना 8 फीसदी बढ़ रही है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 4 रुपये लाभांश देने की घोषणा की।
एलआईसी का शुद्ध लाभ 11 गुना बढ़ा
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 11.12 गुना बढ़कर 15,952 करोड़ पहुंच गया। 2021-22 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,434 करोड़ था। कुल प्रीमियम आय बढ़कर 1,32,631.72 करोड़ पहुंच गई।
पाकिस्तान जितना पीओके में खर्च करता है उसका 16 गुना कश्मीर में करता है भारत
जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है। वियना स्थित कश्मीर सांस्कृतिक केंद्र के प्रमुख नईम खान ने कहा है कि पाकिस्तान जितना अपने कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) यानी गुलाम कश्मीर में खर्च करता है, उसकी तुलना में भारत अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 16 गुना ज्यादा खर्च करता है। नईम खान ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में कश्मीर में सामाजिक और आर्थिक विकास पर आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। उन्होंने गुलाम कश्मीर और जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास की तुलनात्मक तस्वीर भी पेश की। यह भी बताया कि भारत पाकिस्तान की तुलना में जम्मू-कश्मीर में शिक्षा पर नौ गुना ज्यादा खर्च करता है।
केरल में हत्या के मामले में 11 आरएसएस कार्यकर्ता दोषी करार
केरल की एक स्थानीय अदालत ने हत्या के एक मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 11 कार्यकर्ताओं को दोषी करार दिया है। नेय्यत्तिनकारा अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कविता गंगाधरन ने 5 नवंबर, 2013 को हुई अनावूर नारायण नायर की हत्या में यह फैसला सुनाया है।
दोषियों को 14 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नायर के पुत्र शिवप्रसाद की तलाश में उनके घर पर धावा बोला था। शिवप्रसाद माकपा की युवा इकाई एसएफआई का स्थानीय सचिव था। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बेटे को बचाने आए नायर पर ही हमला बोल दिया था।
दुबई में होगा मानवाधिकार आयोग का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग (डब्ल्यूएचआरपीसी) का वार्षिक सम्मेलन और पुरस्कार समारोह 23 दिसंबर को दुबई में होगा। डब्ल्यूएचआरपीसी के चेयरमैन डॉ. तपन कुमार राउतराय ने कहा कि एक उच्च स्तरीय पैनल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया और पुरस्कारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी कर ली गई है। समारोह में मानवाधिकार और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व क्रिकेटर मदन लाल के अलावा कई हस्तियां आयोजन में भाग लेंगी।
नेतन्याहू को सरकार बनाने के लिए कल न्योता देंगे राष्ट्रपति
इस्राइल के राष्ट्रपति इजाक हरजोग रविवार को वरिष्ठ नेता बेंजामिन नेतन्याहू को नई सरकार बनाने का न्योता देंगे। राष्ट्रपति की ओर से शुक्रवार को निर्वाचित गुटों के साथ राजनीतिक परामर्श खत्म करने के बाद यह घोषणा की गई। एक बयान में कहा गया है कि 120 सदस्यीय इस्राइली संसद के 64 सदस्यों ने राय दी है कि नेतन्याहू को नई सरकार का गठन करना चाहिए।
चार साल के भीतर पिछले हफ्ते खत्म हुए पांचवें आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बहुमत साबित करने के लिए वह धुर दक्षिणपंथी और धार्मिक दलों के साथ हाथ मिला सकते हैं। इस्राइल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार का मुकदमा चल रहा है। हालांकि, वह इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।
जापान : मृत्युदंड पर अनर्गल टिप्पणी के लिए हटाए जाएंगे न्याय मंत्री हानाशी
पीएम फुमियो किशिदा ने न्याय मंत्री याशुहिरो हानाशी को बर्खास्त करने के लिए तीन सम्मेलनों में भाग लेने के लिए दक्षिणपूर्व एशिया दौरे में देरी का फैसला लिया है। याशुहिरो ने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा भेज दिया। न्याय मंत्री ने एक पार्टी बैठक में अनर्गल टिप्पणी करते हुए मृत्युदंड के लिए अनुमति को ‘हैंको स्टांप’ कहकर संबोधित किया था, जिसकी व्यापक आलोचना हुई थी।
पाक में 50 लाख का इनामी टीटीपी कमांडर मुठभेड़ में ढेर
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के 50 लाख रुपये के इनामी कमांडर उबैद उर्फ महमूद को सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार की रात एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग ने मरदान जिले में अभियान चलाकर उसे मारा। पुलिस पर गोलीबारी करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। उबैद दर्जनों मामले में वांछित अपराधी था जिसकी पुलिस को तलाश थी। विशेष शाखा के उपनिरीक्षक फरीद खान की मरदान जिले में स्थित उनके घर के समाने हत्या करने के मामले में भी उबैद कथित रूप से शामिल था।
ईरान ने बढ़ाया उच्च संवर्धित यूरेनियम का भंडार : आईएईए
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने ईरान द्वारा उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार में वृद्धि किए जाने की आशंका जताई। साथ ही एजेंसी ने उसके अधिकारियों को ईरानी परमाणु संयंत्रों का दौरा करने और उनकी निगरानी करने की अनुमति नहीं देने के लिए ईरान की आलोचना भी की। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि उसके आकलन के अनुसार 22 अक्तूबर तक ईरान के पास 60 प्रतिशत शुद्धता वाले उच्च संवर्धित यूरेनियम का 62.3 किलोग्राम भंडार है।
जी-20 व एपेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे शी जिनपिंग
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इंडोनेशिया के बाली में 14 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन समेत थाइलैंड के बैंकॉक में 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में शी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और विश्व के अन्य नेताओं से आमने-सामने की बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि जिनपिंग एपेक के शिखर सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जी-20 शिखर सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया से भारत एक दिसंबर को इस समूह की अध्यक्षता हासिल करेगा।