फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry says two thousand crore rupees were given from PM Cares fund to buy 58850 ventilators

स्वास्थ्य मंत्रालय: 58850 वेंटिलेटर खरीदने के लिए पीएम केयर्स से दिए गए थे दो हजार करोड़ रुपये

Thu, 27 May 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 May 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
Health Ministry says two thousand crore rupees were given from PM Cares fund to buy 58850 ventilators
वेंटिलेटर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से मुकाबले के लिए केंद्र सरकार ने 2332 करोड़ रुपये में 58,850 वेंटिलेटर खरीदे हैं जिनमें 2000 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड से दिए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोकेश बत्रा की आरटीआई याचिका के जवाब में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय के मुताबिक, केंद्र ने 30 अप्रैल 2020 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से 30,000 वेंटिलेटर 1513.92 करोड़ रुपये में खरीदे। इसके बाद कुछ अन्य भारतीय कंपनियों से 818.08 करोड़ रुपये के 28,850 वेंटिलेटर और खरीदे गए।
विज्ञापन


इनमें एगवा हेल्थकेयर से 10,000, एएमटीजेड बेसिक से 9,500, एएमटीजेड हाईएंड से 4,000, ज्योति सीएनवी ऑटोमेशन से 5,000 और एलाइड मेडिकल से 350 वेंटिलेटर खरीदे गए। हालांकि आरटीआई के उत्तर में सरकार ने यह नहीं बताया कि यह वेंटिलेटर कहां और कितनी संख्या में भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed