फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Minister Mansukh Mandaviya says the production of covaxin has increased after seven months, now one crore doses will be ready in a month

कोरोना वैक्सीन : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- सात माह बाद कोवाक्सिन का उत्पादन हुआ तेज, अब महीने भर में एक करोड़ खुराक होगीं तैयार

Mon, 30 Aug 2021 08:14 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Aug 2021 08:14 AM IST
सार

  • भारत में भारत बायोटेक और ज़ायडस कैडिला दोनों कंपनियों के टीके का अनुसंधान और उत्पादन हुआ
  • अंकलेश्वर संयंत्र से हर महीने एक-एक करोड़ खुराक का उत्पादन होना शुरू हो चुका है
  • अब भी 90 फीसदी तक कोविशील्ड का ही होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
Health Minister Mansukh Mandaviya says the production of covaxin has increased after seven months, now one crore doses will be ready in a month
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सात महीने बाद देश में कोवाक्सिन की कमी दूर करने के लिए उत्पादन तेज हो चुका है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के अंकलेश्वर में भारत बायोटेक कंपनी के नए प्लांट पर पहुंच टीके की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीके की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने से टीकाकरण की गति में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


भारत बायोटेक और ज़ायडस कैडिला दोनों कंपनियों के टीके का अनुसंधान और उत्पादन भारत में हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अंकलेश्वर संयंत्र से हर महीने एक-एक करोड़ खुराक का उत्पादन होना शुरू हो चुका है। भारत बायोटेक ने पहले ही अपने हैदराबाद, मलूर, बंगलूरू और पुणे स्थित प्लांट पर भी काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब भी 90 फीसदी तक कोविशील्ड का ही इस्तेमाल
दरअसल 16 जनवरी से देश में कोरोना टीकाकरण कार्यक्त्रस्म चल रहा है। अब तक 63 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है जिनमें से केवल कोवाक्सिन की बात करें तो यह महज 7.65 करोड़ है। जबकि हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी टीका आने से पहले कई दावे कर रही थी और टीकाकरण शुरू होने के लंबे समय बाद भी कंपनी की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति यह है कि देश में अभी भी सबसे ज्यादा 90 फीसदी तक कोविशील्ड का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। यह हालात तब हैं जब टीका उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत सरकार भी फॉर्मा कंपनियों की आर्थिक व अन्य स्तर पर मदद कर चुकी है। इस बार भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ कृष्णा एला ने फिर से नए आंकड़े रखते हुए एक अरब वैक्सीन का उत्पादन साल भर में करने का लक्ष्य पूरा करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed