फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dr Harsh Vardhan today met with the ministers of various states virtually to discuss the current situation of Corona

बैठक: डॉ. हर्षवर्धन ने आज विभिन्न राज्यों के मंत्रियों से वर्चुअली की मुलाकात, कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर की चर्चा

Fri, 21 May 2021 01:37 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 21 May 2021 01:37 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक कर वर्तमान में कोविड-19 के कारण देशभर में उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की।

विज्ञापन
Dr Harsh Vardhan today met with the ministers of various states virtually to discuss the current situation of Corona
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में कोरोना महामारी का प्रकोप अब भी जारी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज यानी शुक्रवार (21 मई) को नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में डॉ. हर्षवर्धन ने मौजूदा कोविड स्थिति और टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, 'मार्च 2021 से छत्तीसगढ़ में कोरोना के सबसे अधिक प्रसार हुआ। यहां पॉजिटिव दर सबसे ज्यादा रही। 1 मई के बाद से राज्य में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग में 20 प्रतिशत नमूनों में हमने कोरोना का B.1.617 म्यूटेंट पाया।'

विज्ञापन

In Himachal Pradesh, there are 35,000 active cases, sample positivity is 9.57%. In past week, Kangra, Mandi, Solan, Shimla and Hamirpur have shown a surge in cases. We have underlined causes like complacency, marriages, religious gatherings and local elections: Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/zzNUzP8crZ

विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 21, 2021
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 35 हजार एक्टिव केस
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 35 हजार एक्टिव केस हैं। यहां सैंपल पॉजिटिविटी 9.57 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और हमीरपुर में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। हमने इन जगहों पर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह को रेखांकित किया है। इसमें विवाह, धार्मिक सभा और स्थानीय चुनाव जैसे कारण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में 1.59 प्रतिशत है मृत्यु दर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गोवा में कोरोना के 22 हजार एक्टिव केस हैं और यहां रोजाना करीब 1200 नए मामले सामने आ रहे हैं। गोवा में मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है। इसके अलावा गोवा मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 4 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमें कोविड टीकाकरण को बढ़ाने की जरूरत है। हमारे पास जो भी टीके उपलब्ध हैं, हमें उन्हें जल्द से जल्द देना होगा। आने वाले महीनों में देश में उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’

I'd like to emphasise that we need to step up COVID vaccination. Whichever vaccines are available to us, we have to give them as fast as possible. In the coming months, there'll be a significant increase in production capacity in the country: Health Minister Dr Harsh Vardhan

— ANI (@ANI) May 21, 2021

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed