फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Head of Muslim Educational Society got threat to kill in Kerala for putting ban on Burqa

बुर्के पर रोक लगाने वाले मुस्लिम शिक्षण समूह के मुखिया को जान से मारने की धमकी

Sat, 04 May 2019 07:56 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 04 May 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Head of Muslim Educational Society got threat to kill in Kerala for putting ban on Burqa
सांकेतिक तस्वीर

देश में बुर्के को लेकर चल रही राजनीतिक बहसबाजी के बीच केरल में एक मुस्लिम शिक्षण समूह के मुखिया को जान से मारने की धमकी मिली है। इस समूह ने हाल ही में अपनी छात्राओं के बुर्का पहनकर या किसी अन्य कपड़े से चेहरा ढककर कैंपस में आने पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन


कोझिकोड पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी (एमईएस) के अध्यक्ष पीए फजल गफूर ने शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इस अज्ञात व्यक्ति ने गफूर को छात्रों के बुर्का पहनकर या चेहरा ढककर नहीं आने वाला सर्कुलर वापस नहीं लेने पर ऐसा करने की धमकी दी है। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गफूर को मिली धमकी वाली कॉल किसी इंटरनेशनल फोन नंबर से की गई थी। इसके किसी खाड़ी देश से किए जाने का संदेह है। गफूर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कॉल करने वाले की लोकेशन जुटाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एमईएस करीब 150 शिक्षण संस्थान चलाता है, जिनमें स्कूल से लेकर प्रोफेशनल कॉलेज तक शामिल हैं। 17 अप्रैल को गफूर की तरफ से अपने सभी संस्थानों को बुर्के पर रोक वाला सर्कुलर भेजा गया था। इस सर्कुलर को कट्टरवादी मुस्लिम संस्था समस्था ने गैर इस्लामिक करार देते हुए आलोचना की थी और इसे वापस लेने की मांग एमईएस प्रबंधन से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed