{"_id":"67f13fc56f4c02dc790c4dbb","slug":"hd-kumaraswamy-declares-war-against-karnataka-government-accuses-deputy-cm-shivakumar-of-loot-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: कर्नाटक में कुमारस्वामी की हुंकार, कांग्रेस सरकार के खिलाफ युद्ध का एलान; उपमुख्यमंत्री पर लूट के आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत: कर्नाटक में कुमारस्वामी की हुंकार, कांग्रेस सरकार के खिलाफ युद्ध का एलान; उपमुख्यमंत्री पर लूट के आरोप
Sat, 05 Apr 2025 08:05 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:05 PM IST
सार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कर्नाटक सरकार के खिलाफ युद्ध का एलान किया। उन्होंने सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। साथ ही शिवकुमार पर लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जमीन के मुद्दे को लेकर उनके खिलाफ बदले की भावना से राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ हुंकार भरी। उन्होंने दोनों पर सत्ता का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया। इस दौरान कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी कि वह उन्हें भड़काए नहीं। कुमारस्वामी ने दावा किया कि उनके पास कांग्रेस और उसके नेताओं को निशाना बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है। इस दौरान उन्होंने बिदादी के पास केथागनहल्ली में उनके परिवार द्वारा कथित आक्रमण को हटाने के सरकार के कदम का जिक्र किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री शिवकुमार पर लूट का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री उनके खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
मैं कुमारस्वामी से डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं: शिवकुमार
इस बीच, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कुमारस्वामी पर पलटवार किया। शिवकुमार ने कुमारस्वामी को सभी सामग्री जारी करने की चुनौती दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मैं गलत साबित हुआ तो किसी भी सजा का सामना करने के लिए तैयार हूं। शिवकुमार ने कहा, 'मैं कुमारस्वामी या किसी से भी डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बस्तर पंडुम: गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से की अपील, बोले- मुख्यधारा में शामिल हो जाइए, आप हमारे अपने हैं
40 साल में मैंने ऐसी बदले की राजनीति नहीं देखी: कुमारस्वामी
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने बंगलूरू में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपके (मीडिया) के माध्यम से कर्नाटक सरकार को चुनौती देने आया हूं। उन्होंने कहा कि 40 साल पहले मैंने 46 एकड़ जमीन खरीदी थी। मैं जमीन से किसान की तरह कमा रहा था। उन्होंने कहा कि 40 साल में मैंने कभी भी ऐसी बदले की राजनीति नहीं देखी है। इस दौरान कुमारस्वामी ने सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर सत्ता का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा था- वे देवेगौड़ा परिवार को खत्म कर देंगे
कुमारस्वामी ने आगे कहा कि पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि वे देवेगौड़ा (पूर्व प्रधानमंत्री और उनके पिता) परिवार को खत्म कर देंगे। इसके बाद कई घटनाक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि देवेगौड़ा के समय से ही हमारे परिवार के लिए इस तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ा है, जो कोई नई बात नहीं है। कुमारस्वामी ने हाल ही में उनके खेत में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा होने के नाते, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते 4 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण करने की जरूरत है?'
ये भी पढ़ें: BJP Worker Suicide Case: कांग्रेस MLA के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग, गृह मंत्री बोले- कानून सबके लिए समान
कुमारस्वामी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं पर भी निशाना साधा
कुमारस्वामी ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जो खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं और उन पर जमीन अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हैं। कुमारस्वामी ने कहा, 'किसी को भी किसी का चरित्र हनन करने के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए, अगर कोई अवैध काम है, तो रिकॉर्ड जारी कर कार्रवाई करें।'
सरकार में हो रही गड़बड़ियों को उजागर करने पर उठा जमीन का मुद्दा
कुमारस्वामी ने आगे कहा कि जब उन्होंने कांग्रेस सरकार में हो रही गड़बड़ियों को सामने लाना शुरू किया, तब यह जमीन का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास होते रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कुमारस्वामी ने कहा कि वे दो बार सीएम रह चुके हैं। अगर उन्होंने किसी जमीन पर अवैध कब्जा किया होता, तो वे उसे 5 मिनट में ठीक कर सकते थे। कुमारस्वामी ने कहा कि मैंने किसी भी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया है। उनके सभी लेन-देन कानूनी हैं। इस मामले में भी मैं कानून के दायरे में रहकर लड़ाई लड़ूंगा।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन