फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Worker Suicide Case: Demand to file report against Congress MLA, HM said- law is same for everyone

BJP Worker Suicide Case: कांग्रेस MLA के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग, गृह मंत्री बोले- कानून सबके लिए समान

Sat, 05 Apr 2025 02:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sat, 05 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विनय सोमैया ने शुक्रवार को कथित तौर पर एक कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कार्यकर्ता ने अपने सुसाइड नोट में कांग्रेस नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। भाजपा ने मामले में दर्ज एफआईआर में  कोडागु के दो कांग्रेस विधायकों के नाम शामिल करने की मांग की है।

विज्ञापन
BJP Worker Suicide Case: Demand to file report against Congress MLA, HM said- law is same for everyone
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता के आत्महत्या मामले में दर्ज एफआईआर में पार्टी ने कोडागु के दो कांग्रेस विधायकों के नाम शामिल करने की मांग की है। वहीं कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है और पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

  
कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विनय सोमैया ने शुक्रवार को कथित तौर पर एक कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कार्यकर्ता ने अपने सुसाइड नोट में कांग्रेस नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मामले में मृतक भाजपा कार्यकर्ता के भाई जीवन केएस ने सुसाइड नोट के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ता तेन्नेरा मैना और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि एफआईआर में विराजपेट के विधायक एएस पोन्ना और मडिकेरी के विधायक मंतर गौड़ा और हरीश पूवैया का नाम शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन


इसे लेकर गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि कानून सबके लिए समान है, चाहे वह पोन्ना हो या मंतर। पुलिस कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी। घटना फरवरी में हुई थी और अब उसने आत्महत्या कर ली है। पुलिस विभाग जांच कर रहा है। सोमैया ने व्हाट्सएप पर एक विस्तृत नोट पोस्ट किया है और पुलिस हर चीज का विश्लेषण करके कार्रवाई करेगी। मामले को सीआईडी को सौंपने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो ऐसा किया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में हमें इसकी आवश्यकता नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मणिपुर में शांति की पहल, केंद्र सरकार ने मैतेई और कुकी समुदायों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक


सुसाइड नोट में लगाए आरोप
पुलिस का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता विनय सोमैया ने सुसाइड नोट में कहा है कि करीब दो महीने पहले कांग्रेस कार्यकर्ता तेन्नेरा मैना की शिकायत पर मडिकेरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। शिकायत में कहा गया है कि सोमैया ने विराजपेट के कांग्रेस विधायक पोन्ना के खिलाफ कुछ टिप्पणियां पोस्ट की थीं। पोन्ना मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार हैं। विनय को व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन बताया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।  सुसाइड नोट में सोमैया ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर 'राजनीति से प्रेरित' थी, जिसके चलते उन्हें और उनके परिवार को अपमान का सामना करना पड़ा। मृतक ने सुसाइड नोट में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

ये भी पढ़ें:  भारत-चीन बॉर्डर पर देपसांग और डेमचोक में टकराव के सभी बिंदुओं से क्या वापस लौट गए हैं सैनिक

रान्या राव मामले में मिली जांच रिपोर्ट
गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना के खिलाफ कथित हनीट्रैप प्रयासों की सीआईडी जांच कर रही है। वहीं कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े सोने की तस्करी मामले में अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंप दी गई है, जो इसे हमें भेजेंगे।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed