Hathras Rape Case Live Updates: राहुल और प्रियंका के खिलाफ केस दर्ज...पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे डीएम
Hathras Rape Case Live Updates: हाथरस पीड़िता की मौत के बाद से पूरे देश में उबाल है। इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी हाथरस जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए। उनके साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी थे। हालांकि उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता पैदल ही हाथरस के लिए चल पड़े। हालांकि थोड़ी दूरी पर राहुल की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जीप में बैठाकर F-1 गेस्टहाउस ले गई। यह गेस्टहाउस एक्सप्रेस वे पर स्थित है। वहीं, राहुल गांधी को आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। इस बीच राहुल और प्रियंका F-1 गेस्ट हाउस से निकल चुके हैं और उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा है। इसके अलावा पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यहां पढ़ें मामले से जुड़े अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
थाना इकोटेक पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद एवं 50 अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध 155/2020 धारा 188, 269, 270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट पंजीकृत किया गया है : मीडिया सेल, गौतमबुद्धनगर पुलिस #उत्तरप्रदेश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2020
अमृतसरः हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला
Punjab: Congress workers held a candlelight vigil in Amritsar against the alleged gangrape of a woman in #Hathras (Uttar Pradesh).
— ANI (@ANI) October 1, 2020
Senior Congress leader Harish Rawat was also present. pic.twitter.com/vgLXcwM4gj
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने हाथरस की घटना का संज्ञान लिया
The Lucknow bench of Allahabad High Court takes suo motu cognizance of the #Hathras incident. Court seeks response from ACS Home, DGP, ADG Law & Order and Hathras DM & SP by 12th October
— ANI UP (@ANINewsUP) October 1, 2020
तिरुवनंतपुर में हाथरस गैंगरेप के विरोध में प्रदर्शन
Thiruvananthapuram: Kerala Pradesh Congress Committee president Mullappally Ramachandran and Opposition Leader Ramesh Chennithala along with Congress workers hold demonstration against the alleged gangrape of a woman in #Hathras (Uttar Pradesh). pic.twitter.com/G0HAn8MOVg
— ANI (@ANI) October 1, 2020
यूपी में तीन गोली लगने से हुई मौत को भी 'दिल का दौरा' घोषित कर दिया जाता है-थरूर
A UP friend once told me his is a state where the"cause of death"of a man with 3 bullet wounds in the chest is likely to be declared "heart failure". No wonder so few are surprised by this news. But can the rest of us pls give this woman the dignity& respect her suffering merits? https://t.co/OEkuVj22lW
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 1, 2020
हाथरस के डीएम पीड़ित परिवार पर बना रहे हैं दबाव
एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है- प्रियंका गांधी
एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020
महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आज़ादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें - हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
अजय बिष्ट जी, आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है
अजय बिष्ट जी,
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 1, 2020
आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है।
शांतिपूर्ण ढंग से दिवंगत पीड़िता के परिजनों को ढाढ़स बँधाने हाथरस जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका जी व कांग्रेसजनों के साथ पुलिसिया बर्बरता की की तस्वीरें देश व यू.पी में भाजपा के पतन की शुरूआत हैं।
ये बात आप लिखकर रख लेना।
भाजपा सरकार जनता और विपक्ष को धारा 144 के नाम से बाधित कर रही है- अखिलेश यादव
हाथरस में भाजपा सरकार सत्ता पक्ष के नेताओं के लिए कोई पाबंदी नहीं लगा रही है लेकिन जनता और विपक्ष को धारा 144 के नाम से बाधित कर रही है. मृतका के गाँव-क्षेत्र में सपा के नेता व कार्यकर्ता दो दिनों से अघोषित बंदी बना के रखे गये है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 1, 2020
घोर निंदनीय! #Hathras#HathrasCase#NoMoreBJP pic.twitter.com/yMfY4mzOx6
योगी सरकार अधर्मी है- योगी सरकार अधर्मी है
योगी सरकार अधर्मी है।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 1, 2020
खुद को ‘योगी’ कहने वाले अजय बिष्ट ने भारत के हिन्दू रीति रिवाज को भी ठुकरा दिया।
विधि विधान के विपरीत, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
ये हत्या है, हमारी सभ्यता की, संस्कार की और धर्म की।
अब राहुल जी व प्रियंका जी को रोक अहंकारी चेहरा उजागर हुआ।