{"_id":"57dfa0154f1c1ba665a82388","slug":"harvard-professor-to-design-sp-election-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिलेरी के रणनीतिकार यूपी चुनाव में करेंगे अखिलेश की मदद ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिलेरी के रणनीतिकार यूपी चुनाव में करेंगे अखिलेश की मदद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की खातिर राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस ने प्रशांत किशोर को चुनावी रणनीतिकार चुना तो सपा ने अब दिग्गज शख्स का सहारा लिया है। अखिलेश यादव ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के स्टीव जार्डिंग को चुनाव कैंपेन की जिम्मेवारी सौंपी है।
स्टीव जार्डिंग दुनिया के दिग्गज राजनीतिक रणनीतिकारों में एक माने जाते हैं। अमेरिका के जार्डिंग हिलेरी क्लिंटन के कैंपेन की भी जिम्मेवारी भी संभाल रहे हैं। हालांकि जार्डिंग पहले से ही सपा को कई मामलों पर राय देते रहे हैं लेकिन अब वह औपचारिक तौर पर पार्टी के चुनाव सलाहकार बन गए हैं।

अखिलेश यादव के सलाहकार
जार्डिंग हार्वर्ड केनेडी स्कूल में पब्लिक पॉलिसी पढ़ाते हैं और 1980 से कैंपेनर, मैनेजर, राजनीतिक सलाहकार, रणनीतिकार के तौर पर भी काम कर रहे हैं। जानी-मानी हस्तियां उनकी क्लाइंट रही हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन, पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति एल गोरे और स्पेन के पीएम मारिआनो रैजॉय भी शामिल हैं।