फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   harsh vardhan release 5th NFHS containing information on population health nutrition for 17 states 5 UTs

हर्षवर्धन ने जारी किया 5वां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण, 17 राज्य और 5 केंद्रशासित प्रदेश हैं शामिल

Sun, 13 Dec 2020 10:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Dec 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
harsh vardhan release 5th NFHS containing information on population health nutrition for 17 states 5 UTs
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) जारी किया। इसमें भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण डाटा का स्रोत है क्योंकि यह कई प्रमुख संकेतकों पर 90 अन्य देशों के जनसांख्यिकी स्वास्थ्य सर्वेक्षण (डीएचएस) कार्यक्रम के बराबर है और इसका उपयोग क्रॉस कंट्री तुलना और विकास सूचकांकों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन



वर्तमान एनएफएचएस 6.1 लाख सैंपल घरों में आयोजित किया गया है, जिसमें जनसंख्या, स्वास्थ्य, परिवार नियोजन और पोषण से संबंधित संकेतकों पर जानकारी एकत्र करने के लिए घरेलू स्तर पर साक्षात्कार लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Coronavirus Vaccine: भारत में कब, किसे मिलेगी कोरोना की वैक्सीन? जानिए स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

17 राज्यों और पांच केंद्रशासित प्रदेशों (असम, बिहार, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, केरल, लक्षद्वीप, दादर और नगर हवेली और दमन और दीव) के परिणाम को पहले चरण में जारी किया गया है।

शेष 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करने वाले दूसरे चरण को कोविड-19 के कारण स्थगित किया था, इसे नवंबर से फिर शुरू किया गया है और मई 2021 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनएफएचएस-4 (2015-16) में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में पर्याप्त सुधार दर्ज किया गया है।


रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण वाले राज्यों में प्रजनन दर में गिरावट आई है, गर्भनिरोधक उपयोग में वृद्धि हुई है। सर्वेक्षण में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 12 से 23 महीने के बच्चों के टीकाकरण कवरेज में काफी सुधार पाया गया है। महिला सशक्तिकरण संकेतक (बैंक खाते वाली महिलाओं सहित) में काफी प्रगति हुई है।

इसके अलावा स्वास्थ्य ने मंत्री ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे को चिह्नित करने के लिए एक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के निर्माण और सभी के लिए इसकी समान पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता को बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed