{"_id":"5d8914438ebc3e939f407185","slug":"haren-pandya-murder-mystery-suspected-accused-arrest-after-16-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेन पंड्या हत्याकांड का संदिग्ध आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरेन पंड्या हत्याकांड का संदिग्ध आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के पूर्व मंत्री हरेन पंड्या हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी और 2003 के ‘जेहादी षडयंत्र केस’ में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त बीवी गोहिल ने बताया कि, जुहापुरा इलाके के यूसुफ अब्दुल वहाब शेख (50) को सोमवार सुबह सऊदी अरब से आते ही यहां सिटी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उसके भारत आने की भनक लगते ही क्राइम ब्रांच और आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) की टीम ने उसे हवाई अड्डे पर दबोच लिया। शेख 2002 के बाद पहली बार भारत आया है। आरोप है कि वह 2002 के गुजरात दंगों का बदला लेने के लिए गुजरात में सक्रिय जेहादियों को कथित तौर पर धन मुहैया कराने की साजिश में शामिल रहा। शेख यहां कुछ साल पहले सऊदी अरब से भारत आ चुकी अपनी दूसरी पत्नी से मिलने आया था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 1999 से सऊदी में रह रहे शेख ने अपने भाई अब्दुल माजिद और अब्दुल गुलाम अली के जरिए तीन बार जेहादियों को पैसा दिया। यह पैसा कट्टरपंथी मौलाना मुफ्ती सूफियां के जरिये जेहादियों तक पहुंचता था। सूफियां को ही पंड्या हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जाता है। गोहिल ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि, शेख इस हत्याकांड की साजिश में सीधे शामिल था या नहीं।
विज्ञापन