फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hardik Patel spreading resignation rumors says gujarat cm Vijay Rupani

हार्दिक का दावा- गुजरात के सीएम से लिया गया इस्तीफा, रूपाणी बोले- फैलाई जा रही है अफवाह

Thu, 14 Jun 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Updated Thu, 14 Jun 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Hardik Patel spreading resignation rumors says gujarat cm Vijay Rupani

गुजरात मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे की खबरों को विजय रूपाणी ने कोरी अफवाह करार दिया है। गुरुवार को पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने इस बात का दावा किया था कि सीएम रूपाणी से इस्तीफा ले लिया गया है और अगले 10 दिनों में कोई पाटीदार नेता गुजरात का मुख्यमंत्री बनेगा। हार्दिक ने यह दावा राजकोट के साबरकांठा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान किया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि 'वह (हार्दिक) सिर्फ झूठ फैला रहे हैं। मैं हैरान हूं कि मीडिया की चर्चाओं में बने रहने के लिए उन्होंने इस तरह की बेतुकी बयानबाजी शुरू कर दी है। शायद उन्हें इस बात की जानकारी नहीं कि कोई भी मुख्यमंत्री कैबिनेट में अपना इस्तीफा नहीं सौंपता बल्कि वह राजभवन जाकर इस्तीफा देता है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'ऐसे झूठ कांग्रेस एजेंट (हार्दिक) द्वारा हमारी सरकार को अस्थिर करने के लिए फैलाए जा रहे हैं। मैंने इस्तीफा नहीं दिया है और इस्तीफा देना का सवाल ही नहीं उठता। गुजरात की जनता ने हमें पांच वर्षों तक सेवा करने का मौका दिया है और हम पूरी ऊर्जा के साथ ऐसा करते रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed