फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   har ghar tiranga Archaeological Survey of India will hoist the national flag at 150 monuments of the country

Har Ghar Tiranga: देश के 150 स्मारकों पर तिरंगा फहराएगा एएसआई, 37 मंडल जनभागीदारी से आयोजित करेंगे कार्यक्रम

Sat, 06 Aug 2022 09:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Aug 2022 09:49 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।  

विज्ञापन
har ghar tiranga Archaeological Survey of India will hoist the national flag at 150 monuments of the country
तिरंगा - फोटो : google

विस्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के 150 स्मारकों और स्थलों पर तिरंगा फहराएगा। एएसआई के 37 मंडल जनभागीदारी की भावना से स्थानीय लोगों को शामिल करते हुए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जो आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतीक है। इन आयोजनों में पौधरोपण अभियान, स्कूल संवाद, व्याख्यान, चिकित्सा शिविर और बच्चों के जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन


ओम बिरला ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हमारा लक्ष्य उन लोगों के सपनों के मुताबिक देश को आगे ले जाना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त से 15 अगस्त तक लोगों से अपने सोशल मीडिया की डीपी में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लगाने और फहराने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की पहली डिजिटल लोक अदालत की शुरुआत 13 से
भारत की पहली पूर्ण डिजिटल लोक अदालत 13 अगस्त को लगाई जाएगी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए) और महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमएसएलएसए) द्वारा डिजिटल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस व्यवस्था के प्रारंभ होने से आम आदमी को अपने घरों से ही न्याय मिलने की सुविधा मिलेगी। भारतीय न्यायिक व्यवस्था में यह एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।


न्याय के क्षेत्र में तकनीकी कंपनी जुपीटिस ही इसका आयोजन करेगी। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (एआई) और ब्लॉकचेन तकनीक से जुड़ी डिजिटल लोक अदालत को पिछले महीने जयपुर में आयोजित 18वें अखिल भारतीय विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में जस्टिस यूयू ललित ने लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed