फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gujrat and jharkhand assembly bypoll

गुजरात और झारखंड में दो सीटों पर हुआ उपचुनाव, अब नतीजों पर नजर

Thu, 20 Dec 2018 07:56 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Thu, 20 Dec 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
gujrat and jharkhand assembly bypoll
कांग्रेस-भाजपा

झारखंड के नक्सल प्रभावित कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को हुए उपचुनाव में कुल 64.08 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव में भाजपा, मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित झारखंड पार्टी की मेनन एक्का और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। इसके अलावा गुजरात के जस्दान में भी गुरुवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। अब नजर यहां के नतीजों पर है जो बताएगा कि भाजपा और कांग्रेस में से किसने बाजी मारी है। हाल ही में तीन राज्यों में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीनी है। इसके मद्देनजर नतीजे बेहद अहम हो गए हैं। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह सात बजे से अपराह्र तीन बजे तक सभी 270 बूथों पर कुल 64.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के दौरान कहीं से किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक चुनावकर्मी अपने-अपने बूथों से केन्द्रीय कार्यालय लौट रहे हैं। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। हत्या के एक मामले में झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का के सजा पाने के बाद रिक्त हुई कोलेबीरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। 
विज्ञापन


इस सीट पर कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें भाजपा के बसंत सोरेंग, झारखंड पार्टी की मेनन एक्का और कांग्रेस के नमन विक्सेल कोंगाडी प्रमुख हैं। इनके अलावा सेंगेल पार्टी के अनिल कंदुलना और निर्दलीय बसंत डुंगडुंग भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे। इस उपचुनाव में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने से इनकार कर दिया था और झारखंड पार्टी के अयोग्य ठहराए गए विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के जस्दान में भी उपचुनाव 

गुजरात के जस्दान विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में बृहस्पतिवार को दोपहर तक 33.84 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। हिंदी पट्टी के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जस्दान उपचुनाव सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। 



भाजपा ने इस उपचुनाव में कुंवरजी बावलिया को टिकट दिया है जिन्होंने 2017 में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर यह सीट जीती थी। चुनावों के बाद वह भगवा दल में शामिल हो गए थे। बावलिया के सामने कांग्रेस ने अवसर नाकिया को खड़ा किया है जो राजकोट जिला पंचायत के सदस्य हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 33.84 प्रतिशत या 78,546 मतदाताओं ने मतदान किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed