{"_id":"62768c1366882b501278d4a8","slug":"gujarat-votes-recounted-after-one-year-of-corporation-elections-bjp-councilor-again-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: निगम चुनाव के एक साल बाद मतों की दोबारा गिनती, भाजपा पार्षद फिर विजेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: निगम चुनाव के एक साल बाद मतों की दोबारा गिनती, भाजपा पार्षद फिर विजेता
Sat, 07 May 2022 09:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 07 May 2022 09:46 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कुबेरनगर के वार्ड नंबर 14 की एक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश मोहनानी शनिवार को हुई वोटों की पुनर्गणना में भाजपा की गीताबेन चावड़ा से हार गए।
विज्ञापन
evm mashine vote new
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के एक वार्ड सीट पर हुई मतगणना में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार को फिर से विजेता घोषित किया गया। कांग्रेस उम्मीदवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा मतों की गिनती की गई।
विज्ञापन
अहमदाबाद नगर निगम चुनाव जनवरी 2021 में हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कुबेरनगर के वार्ड नंबर 14 की एक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश मोहनानी शनिवार को हुई वोटों की पुनर्गणना में भाजपा की गीताबेन चावड़ा से हार गए। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, पिछले साल फरवरी में हुई मतगणना से दोनों उम्मीदवारों को मिले मतों की संख्या अपरिवर्तित रही।
विज्ञापन
गीताबेन चावड़ा ने 17,656 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि मोहनानी को 16,992 मत मिले। इससे पहले 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया में सभी संदेहों को दूर करने के लिए उचित प्रक्रिया के तहत फिर से वोटों की गिनती का आदेश दिया था।
विज्ञापन