{"_id":"66be17308ab55a71360ede85","slug":"gujarat-uproar-over-students-wearing-t-shirts-with-veer-savarkar-photo-congress-protest-case-registered-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: छात्रों के सावरकर की फोटो वाली टी-शर्ट पहनने पर बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध; मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: छात्रों के सावरकर की फोटो वाली टी-शर्ट पहनने पर बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध; मामला दर्ज
Thu, 15 Aug 2024 08:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, सुरेंद्रनगर
पीटीआई, सुरेंद्रनगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 15 Aug 2024 08:26 PM IST
सार
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि छात्रों ने वीर सावरकर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। इसलिए मकवाना, देसाई और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्कूलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गुजरत के सुरेंद्रनगर जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान एक स्कूल के छात्रों ने हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर की फोटो वाली टी-शर्ट पहनी। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई। मौके पर कहासुनी भी हुई। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष ऋत्विक मकवाणा समेत कई पार्टी नेताओं के नाम हैं। मामला बुधवार को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच पार्टी नेताओं पर मामला दर्ज
टी-शर्ट के मुद्दे पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के साथ हुई कहासुनी के बाद मकवाणा और कांग्रेस से संबद्ध सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक लालजी देसाई समेत पांच पार्टी नेताओं पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है। इनमें भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालना और दुश्मनी को बढ़ावा देना शामिल है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान का आरोप
चोटिला थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, पांच कांग्रेस नेताओं ने टी-शर्ट मामले पर प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ अभद्रता की। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया। उन्होंने स्कूल के कर्मचारियों को अपना काम करने से रोका। सभी नेता पार्टी की ‘न्याय यात्रा’ का हिस्सा थे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल
पुलिस उपाधीक्षक वीएम राबरी ने बताया कि घटना सुरेन्द्रनगर में चोटिला तालुका के सांगणी गांव में उस समय घटी, जब सरकारी सांगणी प्राथमिक विद्यालय के छात्र स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। सांगणी गांव अहमदाबाद-राजकोट राजमार्ग के पास है। इस दौरान मोरबी से गांधीनगर के लिए कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की ओर से न्याय यात्रा निकाली जा रही थी। मकवाना एवं देसाई इसका हिस्सा थे। जब कांग्रेस की न्याय यात्रा सांगणी गांव से गुजर रही थी, तब स्कूल की तिरंगा यात्रा से उसका सामना हुआ।
सावरकर की तस्वीर पर सवाल उठाए
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि छात्रों ने वीर सावरकर की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। इसलिए मकवाना, देसाई और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्कूलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। उनसे पूछा कि टी-शर्ट पर सावरकर की तस्वीरें क्यों हैं। कहासुनी के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य कल्पेश चौहान ने शिकायत दर्ज कराई।