फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Man Beats Bank Manager Over Tax Deduction On Fixed Deposit Latest News Update

गुजरात: एफडी ब्याज पर टैक्स कटौती को लेकर बवाल; बैंक प्रबंधक से कहासुनी, बीमा कंपनी के कर्मचारी की शर्ट फाड़ी

Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Dec 2024 10:12 AM IST
सार

वस्त्रापुर पुलिस थाने के निरीक्षक एल एल चावडा ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी जैमिन रावल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Gujarat Man Beats Bank Manager Over Tax Deduction On Fixed Deposit Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अहमदाबाद में सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक के प्रबंधक के साथ सावधि जमा (एफडी) की ब्याज राशि पर टैक्स कटौती को लेकर कथित रूप से मारपीट की गई। शिकायत के बाद मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया
घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें दो लोग एक-दूसरे का कॉलर पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक महिला उन्हें शांत करने का प्रयास करती हुई सुनाई दे रही है। वीडियो में देखा जाद सकता है कि महिला के शांति बनाए रखने की अपील के बीच गुस्साए ग्राहक ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा और उसकी शर्ट फाड़ दी।
विज्ञापन


घटना पांच दिसंबर को हुई
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना पांच दिसंबर को हुई। इस दिन एक ग्राहक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वस्त्रापुर शाखा के प्रबंधक के साथ झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। वस्त्रापुर पुलिस थाने के निरीक्षक एल एल चावडा ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी जैमिन रावल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में क्या-क्या?

  • शिकायत में प्रबंधक ने कहा कि रावल ने बैंक पर एफडी के ब्याज पर ज्यादा टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) का आरोप लगाना शुरू कर दिया, जबकि उन्हें समझाया गया था कि वे आयकर रिटर्न दाखिल करते समय धन का दावा कर सकते हैं।
  • शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने बैंक प्रबंधक को कथित तौर पर अपशब्द कहने शुरू किए और उसका पहचानपत्र छीन लिया। जब एक बीमा कंपनी के कर्मचारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उसे थप्पड़ मारा और उसकी शर्ट फाड़ दी।


मामला दर्ज किया
रावल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115-2 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 221 (लोक सेवक को कर्तव्य पालन करने से रोकना) और 296 (अभद्र शब्दों का प्रयोग करना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed