फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Former MLA son sentenced for ten years for drug smuggling

गुजरात के पूर्व विधायक के बेटे को ड्रग तस्करी में दस साल की जेल

Tue, 08 Oct 2019 03:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Oct 2019 03:52 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Former MLA son sentenced for ten years for drug smuggling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुजरात की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व विधायक के बेटे समेत छह लोगों को ड्रग तस्करी में दस साल कैद की सजा सुनाई है। सभी पर 2016 के एक मामले में कार्रवाई हुई है। इनके पास से 270 करोड़ रुपये की 1364 किलो एफिड्रेन जब्त की गई थी।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला जज आरपीएस राघव ने पूर्व विधायक भावसिंह राठौर के बेटे किशोर सिंह राठौर को सजा सुनाई। इसके अलावा नरेंद्र कच्छ, मनोज जैन, पुनीत सिंघी, जय मुखी और भरतसिंह कठिया को दस साल की सजा सुनाई गई। सभी छह दोषियों पर दो दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन


गुजरात आतंकरोधी स्क्वॉयड और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कच्छ को 2016 में गिरफ्तार किया था। कच्छ को किशोर सिंह राठौड़ ने पार्टी में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले मेटामफीटामाइन बनाने के लिए काम पर रखा था। किशोर सिंह पर बाकी साथियों के साथ मिलकर ड्रग रैकेट चलाने का आरोप है। इन्हें महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed