फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Elections: CM Yogi adityanath again ready for poltical campaign 

गुजरात चुनाव में फिर छौंक लगाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sat, 18 Nov 2017 03:17 PM IST
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ नई दिल्ली Updated Sat, 18 Nov 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Elections: CM Yogi adityanath again ready for poltical campaign 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के गृह राज्य गुजरात के चुनाव प्रचार में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नवंबर के तीसरे सप्ताह के बाद से एक बार फिर उच्चस्तरीय प्रचार अभियान को रफ्तार देने की तैयारी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की जहां तीन दर्जन से अधिक जनसभाओं की तैयारी हो रही है, वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, करीब डेढ़ दर्जन केंद्रीय मं‌त्री, चार-पांच राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में होंगे। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो चरणों में चुनाव प्रचार में फिर छौंक लगाएंगे।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ पहले चरण में 3-6 दिसंबर तक गुजरात में होंगे। हर दिन तीन-चार जनसभा, रोड शो का कार्यक्रम रखा गया है।  इसी तरह से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, परिवहन और जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी, मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा, कानून और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद, दूर संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा समेत डेढ़ दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के चुनाव कार्यक्रम तैयार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि गुजरात में योगी आदित्यनाथ की अच्छी खासी डिमांड है। यही वजह है कि योगी एक बार में तीन-चार दिन तक राज्य में रुक रहे हैं।

चुनाव करो या मरो जैसा

Gujarat Elections: CM Yogi adityanath again ready for poltical campaign 
सीएम योगी आदित्यनाथ
भाजपा के लिए गुजरात विधानसभा का यह चुनाव करो या मरो जैसा है। पिछले कई दशक में ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतने बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान का खाका खींचा जा रहा है। 

पार्टी ने मतदाता सूची के हर पन्ने में दर्ज 20-22 नाम के हिसाब से पन्ना प्रमुख बनाए हैं। पन्ना प्रमुखों से लेकर बूथ और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार चार्टेड प्लेन से लेकर दो दर्जन से अधिक हेलीकॉप्टर की लंबी सूची तैयार है। 

3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक गुजरात की पूरी चुनावी फिजा पार्टी के पक्ष में कर लेने के लिए आक्रामक चुनाव प्रचार की तैयारी है। इसमें जनसभा, रोड शो, पद यात्रा, छोटे-छोटे समूहों के साथ बैठक समेत प्रचार की लगभग सभी विधाएं शामिल हैं। पार्टी ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के लिए विशेष योजना बनाई है और माना जा रहा है कि 21-22 नवंबर के बाद से इसका भरपूर असर दिखेगा।
 
ये है जमीनी रणनीति
पार्टी ने राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में एक कॉल सेंटर बनाया है। इसके जरिए लोगों से अपील की जा रही है। माना जा रहा है कि इस क्रम में करीब पौने दो करोड़ लोगों से संपर्क किया जा चुका है। 

पन्ना प्रमुखों को विशेष ट्रेनिंग देकर उनको घर-घर दस्तक देने के लिए कहा जा रहा है। पार्टी के जिलास्तरीय नेताओं को क्षेत्र में सघन दौरे के निर्देश हैं। इसके अलावा हर जिले में भाजपाध्यक्ष अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed