फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022: Vav Assembly Seat Profile and History

Vav Assembly Seat: इस सीट पर कांग्रेस को मिली जीत, आप के भीमजी समेत तीन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले

Tue, 20 Dec 2022 01:05 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 20 Dec 2022 01:05 PM IST
सार

इस बार भाजपा ने स्वरूपजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। स्वरूपजी को कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने 15,601 वोटों से हरा दिया। गीताबेन को कुल 1,02,513 वोट मिले। जबकि, भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी को 86,912 वोट से संतोष करना पड़ा। इन दोनों को छोड़कर अन्य चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Vav Assembly Seat Profile and History
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। एक सीट पर सपा उम्मीदवार विजयी हुए तो बाकी तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।
विज्ञापन


 बनासकांठा जिले की वाव सीट पर इस बार भाजपा ने स्वरूपजी ठाकोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। स्वरूपजी को कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने 15,601 वोटों से हरा दिया। गीताबेन को कुल 1,02,513 वोट मिले। जबकि, भाजपा उम्मीदवार स्वरूपजी को 86,912 वोट से संतोष करना पड़ा। इन दोनों को छोड़कर अन्य चार उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। निर्दलीय अमीराभाई शंकरलाल असल 27,346 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। हालांकि, वह अपनी जमानत नहीं बचा सके। आम आदमी पार्टी के भीमजीभाई पटेल को नोटा से भी कम वोट मिले। भीमजीभाई को महज 1,596 वोट मिले। जबकि, वाव के 3,997 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। चुनाव मैदान में उतरे छह उम्मीदवारों में भीमजीभाई पटेल को सबसे कम मत मिले। 
विज्ञापन

 
2017 के चुनाव को कांग्रेस ने जीता  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा के शंकर भाई चौधरी को छह हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के अलावा बाकी पांच उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 2012 में यहां से भाजपा को जीत हासिल हुई थी। भाजपा उम्मीदवार शंकर चौधरी ने कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर को 17 हजार वोटों से हराया था। उस चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें से 4 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।
इस सीट पर भाजपा सिर्फ दो बार ही जीती 
इस सीट पर अब तक कुल 13 चुनाव हो चुके हैं। 13 चुनावों में से 7 बार कांग्रेस को जीत मिली है जबकि भाजपा सिर्फ दो बार 2007 एवं 2012 में इस सीट पर कब्जा करने में सफल रही। बाकी बचे चुनाव अन्य दलों के खाते में गए हैं। 

2017 में बनासकांठा जिले की पांच सीटों पर जीती थी कांग्रेस
वाव सीट, बनासकांठा जिले के अंतर्गत आने वाली 9 सीटों में से एक है। 2017 में जिले की 9 में से 5 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, चार सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed