फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Gujarat Election 2022: Dahegam Assembly Constituency Profile and History

Dahegam Assembly Seat: नए परिसीमन के बाद 2012 में हुआ पहला चुनाव, बीजेपी ने यहां लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की

Mon, 12 Dec 2022 06:30 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 12 Dec 2022 06:30 PM IST
सार

इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक बलराजसिंह कल्याणसिंह चौहान को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। चौहान ने कांग्रेस के वखतसिंह अमरसिंह चौहान  को  16,173 वोटों से शिकस्त दी। 2017 में भी चौहान 

विज्ञापन
Gujarat Election 2022: Dahegam Assembly Constituency Profile and History
भाजपा की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीत गए। कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। मतलब कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी के केवल पांच प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के झोली में गिरी।
विज्ञापन


गांधीनगर जिले की दहेगाम विधानसभा सीट राज्य की उन सीटों में शामिल है जहां सत्ताधारी दल भाजपा एवं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है। इस चुनाव के लिए भाजपा ने मौजूदा विधायक बलराजसिंह कल्याणसिंह चौहान को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। चौहान ने कांग्रेस के वखतसिंह अमरसिंह चौहान  को  16,173 वोटों से शिकस्त दी।
विज्ञापन


इस सीट के इतिहास के बारे में बात करें तो नए परिसीमन के बाद 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए थे। अब तक हुए तीन चुनाव में से दो बार चुनाव भाजपा एवं एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। भाजपा के मौजूदा विधायक बलराजसिंह कल्याणसिंह चौहान ने यहां से लगातार दूसरी बार जीत अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
2017 में यहां भाजपा को जीत मिली  
2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजप ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कामिनी बा राठौड़ को भाजपा के बलराज सिंह चौहान ने दस हजार वोटों से हराया था। इस चुनाव में कुल छह ही उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी चार की जमानत जब्त हो गई थी।
2017 से पहले 2012 चुनाव में इस सीट को कांग्रेस ने जीता था। कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे कामिनी बा राठौड़ ने भाजपा उम्मीदवार रोहितजी ठाकोर को शिकस्त दी थी।

दो बार के विधायक का कांग्रेस ने काटा था टिकट 
2022 चुनाव के लिए इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक कामिनी बा राठौड़ का टिकट काट दिया था। कांग्रेस ने उनकी जगह वखतसिंह अमरसिंह चौहान को मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने मौजूदा विधायक बलराजसिंह कल्याणसिंह चौहान को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया था। आम आदमी पार्टी की ओर से सुहाग पांचाल मैदान में थे। इस सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान हुआ। नतीजे आठ दिसंबर को आए।


2017 में गांधीनगर जिले में कांग्रेस ने बनाई थी बढ़त  
दहेगाम विधानसभा सीट, गांधीनगर जिले में आने वाली पांच विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में जिले की सात में से तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं, दो सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed