फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Election 2022, BJP Mahila Morcha playing a key role with Samvad, Satyanarayan Katha

गुजरात चुनाव: सत्यनारायण कथा सुनाकर मांगे जा रहे वोट... जीत के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने बनाई 3S रणनीति

Fri, 18 Nov 2022 10:04 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, अहमदाबाद
एएनआई, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Nov 2022 10:04 AM IST
सार

गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसके साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता की भी घोषणा हो गई।

विज्ञापन
Gujarat Election 2022, BJP Mahila Morcha playing a key role with  Samvad, Satyanarayan Katha
गुजरात महिला मोर्चा - फोटो : Social Media

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव  के मद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा 3S रणनीति पर काम कर रहा है। इस 3S रणनीति के तहत सत्यनारायण कथा, संवाद और संकल्प के जरिए जनता से वोट मांगने की कोशिश की जा रही  है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीपिका सर्वदा ने कहा कि हमारी टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। सर्वदा ने कहा कि गुजरात की 50 फीसदी आबादी महिला वोटरों की है, ऐसी स्थिति में उनको जोड़ने के लिए,उनकी आकांक्षाएं क्या हैं यह जानने के लिए, उनके साथ संवाद जरूरी है। हम गुजरात की एक-एक महिलाओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


संकल्प पत्र को समझाने के लिए हम सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर रहे: दीपिका सर्वदा 
सर्वदा ने कहा कि भाजपा द्वारा जारी किए जाने वाले संकल्प पत्र की जानकारी समझाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा की सदस्या गांव-गांव जाकर इसके सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर रही हैं। महिला मोर्चा की सदस्य हर मंडल में, हर सत्ता केंद्र पर, हर बूथ पर सत्यनारायण कथा सुना रही हैं। सर्वदा ने कहा कि हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि हमारे भाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताकत मिले।
विज्ञापन


10,000 पशुपालन महिलाओं से मुलाकात
महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कहा कि पिछले पांच दिनों से महिला मतदाताओं की राय और उनकी आकांक्षाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बनासकांठा में आयोजित एक कार्यक्रम के बारे में बात की, जहां राष्ट्रीय केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने 10,000 पशुपालन महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम का भी जिक्र किया जो पहली बार वोट डालने वाले लोगों के लिए आणंद में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव, आठ को परिणाम
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को होगी। इस दिन 89 सीटों पर  वोटिंग होगी।वहीं, दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।


संकल्प पेटी लेकर महिलाएं मोर्चा गांव-गांव गईं
सर्वदा ने कहा कि संकल्प पेटी लेकर महिलाएं मोर्चा गांव-गांव गई हैं। सर्वदा ने कहा कि हमें भरोसा है कि भाजपा चुनाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और पीएम मोदी की ताकत और बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गुजरात चुनाव के बारे में प्रचार करने के लिए सभी महानगरों में आ रही हैं।  उन्होंने कहा कि जिलों की सभी विधानसभाओं में महिला मोर्चा के स्वयंसेवक हमारी विधानसभा के संयोजक के साथ जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed