{"_id":"66a6a77ee93058b214056e08","slug":"gujarat-drugs-worth-crores-recovered-from-mundra-port-on-sunday-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: फिर पकड़ी गईं 70 करोड़ की ट्रामाडोल गोलियां, मुंद्रा में दो दिनों में 110 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: फिर पकड़ी गईं 70 करोड़ की ट्रामाडोल गोलियां, मुंद्रा में दो दिनों में 110 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त
Mon, 29 Jul 2024 01:52 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:52 AM IST
सार
मुंद्रा कस्टम्स की विशेष जांच और खुफिया शाखा ने रविवार को 70 करोड़ रुपये की कीमत की 42,24,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड गोलियां जब्त की गई। यह जांच शनिवार को ट्रामाडोल की 26.26 लाख गोलियों की जब्ती के बाद हुई। मुंद्रा कस्टम्स ने बताया कि दो दिनों में 110 करोड़ रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंद्रा कस्टम्स की विशेष जांच और खुफिया शाखा ने रविवार को 70 करोड़ रुपये की कीमत की 42,24,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड गोलियां जब्त की गई। यह जांच शनिवार को ट्रामाडोल की 26.26 लाख गोलियों की जब्ती के बाद हुई। मुंद्रा कस्टम्स ने बताया कि दो दिनों में 110 करोड़ रुपये की वसूली की है।
मुंद्रा पोर्ट पर करोड़ों की ड्र्ग्स बरामदगी हुई है। शनिवार को मुंद्रा कस्टम्स ने शनिवार को 26.26 लाख की ट्रामाडोल की नशीली गोलियां जब्त की थी। इन नशीली गोलियों को जब्त करने के बाद मुंद्रा कस्टम्स की विशेष जांच और खुफिया शाखा ने टीम बनाकर तलाशी शुरू की। इसके बाद रविवार को 70 करोड़ रुपये की कीमत की 42,24,000 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड गोलियों की एक अन्य निर्यात खेप जब्त कर दी।
मुंद्रा कस्टम्स ने बताया कि शनिवार की जब्ती के बाद, कुल जब्ती बढ़कर 68,00,000 ट्रामाडोल गोलियां हो गई हैं, जिनकी सड़क मूल्य लगभग 110 करोड़ रुपये है। उन्होंने यह भी बताया कि दवा की पट्टियां पहली जब्ती से अलग पैटर्न की थीं। उन पर निर्माता का कोई विवरण नहीं था। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में एक खाली पड़े गोदाम में ट्रामाडोल के कुछ और पैकेट मिले हैं। इनकी मात्रा निर्धारित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच में अनुवर्ती तलाशी जारी है।
विज्ञापन
इसके अलावा असम पुलिस ने कछार जिले में 9 करोड़ रुपये मूल्य की 30,000 याबा गोलियां जब्त कीं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। धोलाई पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत कटाखल क्षेत्र में मादक पदार्थों के परिवहन के संबंध में एक विशेष इनपुट के बाद 27 जुलाई की रात को तलाशी अभियान चलाया गया था। जिसमें 42 वर्षीय अब्दुल अलीम को गिरफ्तार किया गया।