{"_id":"649c1c742911b8e06609dbf6","slug":"gujarat-defamation-case-against-tejashwi-yadav-will-be-heard-on-may-6-gujarati-man-had-filed-the-case-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि मामले में छह जुलाई को सुनवाई, गुजराती कारोबारी ने दर्ज कराया था केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि मामले में छह जुलाई को सुनवाई, गुजराती कारोबारी ने दर्ज कराया था केस
Wed, 28 Jun 2023 05:11 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:11 PM IST
सार
तेजस्वी यादव द्वारा ठग शब्द का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ 26 अप्रैल को मामला दर्ज कराया गया था। पहली सुनवाई में एक मई को याचिकाकर्ता का बयान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Tejashwi Yadav
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद कोर्ट ने बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई की अगली तारीख छह जुलाई तय की गई है। तेजस्वी के खिलाफ केवल गुजरात ही ठग हो सकते हैं कहने के गुजरात के समाजसेवी और कारोबारी 63 वर्षीय हरेष मेहता ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में उनके खिलाफ धारा 499 और 500 के तहत मामला दर्ज कराया गया था।
हरेष मेहता ने कहा था कि पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने गुजरातियों को ठग कहा था। बिहार के डिप्टी सीएम ने अपने बयान में कहा था कि वर्तमान में जो स्थिति है, उसे देखा जाए तो सिर्फ गुजराती ही ठग होते हैं और उन्हें माफ भी कर दिया जाता है। यह बात उन्होंने तब कही जब बैंकों का पैसा लेकर भागने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल की रेड नोटिस से हटा दिया गया था।
तेजस्वी यादव द्वारा ठग शब्द का इस्तेमाल करने पर उनके खिलाफ 26 अप्रैल को मामला दर्ज कराया गया था। पहली सुनवाई में एक मई को याचिकाकर्ता का बयान दर्ज किया गया था। दूसरी सुनवाई में मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।