फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Congress MLA Brijesh Merja resigns ahead of Rajya sabha polls

गुजरात में एक और कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव से पहले कुल आठ ने छोड़ा 'हाथ' का साथ

Fri, 05 Jun 2020 01:51 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Jun 2020 01:51 PM IST
सार

गुजरात से चार राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होने हैं। आज इस्तीफा देने वाले बृजेश मेरजा ने मोरबी सीट से चुनाव जीता था। गुरुवार को अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने  अपना इस्तीफा सौंपा था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाडिया ने कहा कि भाजपा उनके विधायकों को लुभाने के लिए पैसे के साथ ही धमकी का इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
Gujarat Congress MLA Brijesh Merja resigns ahead of Rajya sabha polls

विस्तार

राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मोरबी विधानसभा सीट से कांग्रेसी विधायक बृजेश मेरजा ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। विधानसभा सदस्यता छोड़ने से पहले बृजेश मेरजा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने मेरजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पिछले तीन दिन में इस्तीफा देने वाले वह कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं, उनसे पहले कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने गुरुवार को अपना त्यागपत्र सौंपा था, इससे पहले मार्च में भी कांग्रेस के पांच विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन

ये विधायक दे चुके अपना इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव के एलान के बाद से ही कांग्रेस की नाव डगमगाने लगी है। एक-एक करके विधायक पार्टी से टूटते गए। गढ्डा से प्रवीण मारू, लिंबडी से सोमा पटेल, अबडासा से प्रद्युम्न सिंह जडेजा, धारी से जेवी काकड़िया और डांग से मंगल गावित ने अपना इस्तीफा दिया था। कल यानी गुरुवार को वड़ोदरा की कर्जन सीट से एमएलए अक्षय पटेल और वलसाड की कपराडा सीट से विधायक जीतू ने अपने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को सौंपा था।

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से ये दो उम्मीदवार 

182 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 103 विधायक और विपक्षी कांग्रेस के पास अब 61 विधायक हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भाजपा ने जहां अभय भारद्वाज, रामलीला बाड़ा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल और भरतसिंह सोलंकी के नाम घोषित किए हैं। गोहिल का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना निश्चित है, लेकिन लगातार टूटते विधायकों के बीच भरत सिंह सोलंकी को कोई चमत्कार ही राज्य सभा की चौखट के पार पहुंचा सकता है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 19 जून को देश भर में 24 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed