{"_id":"5fe847f38ebc3e3d81741fc2","slug":"gujarat-ats-arrested-abdul-majid-close-aid-to-dawood-ibrahim-he-was-absconding-for-24-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में छिपा था दाऊद का करीबी अब्दुल माजिद, 24 साल बाद गुजरात एटीएस ने धरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड में छिपा था दाऊद का करीबी अब्दुल माजिद, 24 साल बाद गुजरात एटीएस ने धरा
Sun, 27 Dec 2020 08:23 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 27 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
गुजरात एटीएस ने अब्दुल माजिद कुट्टी को गिरफ्तार किया
- फोटो : ANI
गुजरात एटीएस ने देश के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को झारखंड से गिरफ्तार किया है। माजिद पिछले 24 सालों से फरार चल रहा था। माना जा रहा है कि वह दाऊद के कई राज उगल सकता है।
विज्ञापन
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि कुट्टी केरल का रहने वाला है। वह 1996 में 106 पिस्तौल, 750 कारतूस और लगभग 4 किलोग्राम आरडीएक्स इकट्ठा करने के अपराध में शामिल था। एक वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने बताया, अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन कुट्टी 24 साल से फरार चल था और झारखंड में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमें अपने खुफिया सूत्रों से उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद एक टीम को झारखंड भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस के मुताबिक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके गिरोह की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी और इसलिए उसने इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इकट्ठा किया था।
विज्ञापन
एटीएस अधिकारियों ने कहा, इस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से जब पूछताछ की गई थी, तब कुट्टी का नाम सामने आया। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। फिलहाल, कुट्टी को कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।