फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat: 6 more Cong members suspended for anti-party activities during Assembly polls Updates

गुजरात: कांग्रेस के छह और सदस्य निलंबित, चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Tue, 24 Jan 2023 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Jan 2023 10:44 PM IST
सार

दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 182 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को केवल 17 सीट ही मिली थीं।

विज्ञापन
Gujarat: 6 more Cong members suspended for anti-party activities during Assembly polls Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को छह और सदस्यों को निलंबित कर दिया। पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित किया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, निलंबित किए गए सदस्यों में पार्टी की जूनागढ़ इकाई के अध्यक्ष और एक महिला पदाधिकारी भी शामिल है। कांग्रेस की गुजरात इकाई की अनुशासनात्मक समिति द्वारा प्राप्त शिकायतों के बाद पिछले सप्ताह 38 पार्टी सदस्यों को इसी आधार पर निलंबित कर दिया गया था।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो राज्य में कांग्रेस सेवादल की महिला मुख्य आयोजक प्रगति अहीर और जूनागढ़ शहर इकाई के अध्यक्ष अमित पटेल पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित किए गए लोगों में शामिल हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करने वाले अन्य लोगों में कांग्रेस सदस्य खुमानसिंह परमार, राजू सोलंकी और रावण परमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले समिति के संयोजक ने बताया था कि उन्हें 95 कांग्रेस सदस्यों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 71 शिकायतें मिली थीं। अब सूत्रों की मानें तो उनमें से कुछ को चेतावनी दी गई और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 182 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 156 सीट पर जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस को केवल 17 सीट ही मिली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed